रांची: भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष ज्योतिश्वर सिंह ने कहा कि भाजपा की रघुवर सरकार ने समृद्ध किसान और समृद्ध झारखंड की परिकल्पना को साकार किया है.
इन पांच वर्षों में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राज्य में मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में किसानों के लिए कई योजनाओं को धरातल पर उतारा. जिसका सीधा लाभ राज्य के किसानों को मिल रहे हैं.
सिंह ने कहा कि राज्य में बिचौलियों पर भी अंकुश लगाने का काम रघुवर सरकार ने किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार राज्य के किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के प्रति कृतसंकल्प है.
उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में राज्य सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किये हैं. मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत प्रदेश के 35 लाख से अधिक लघु और सीमांत किसानों को 11 हजार- 35 हजार तक कि सहायता सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जा रही है.
वहीं, धान खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बोनस बढ़ाकर 150 से 185 रुपये क्विंटल कर दिया गया है.
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कालखंड में कृषि क्षेत्र में 19 फीसदी की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई.
उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने 2022 के संकल्प पत्र में भी किसान कल्याण को प्राथमिकता देने का काम किया है. सुलभ, सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण कृषि पर जोर दिया है. सरकार ने किसानों को सकल ऋण देवता का 18 फीसदी कर्ज देने का लक्ष्य रखा है.
उन्होंने कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम को कृषि सहायता केंद्र के रूप में विकसित करने का संकल्प भाजपा सरकार ने लिया है, ताकि हर किसानों को कृषि संबंधी सेवाएं उनके द्वार पर ही उपलब्ध हो सके.
झारखंड के सभी प्रमुख शहरों में किसान बाजार का निर्माण होगा. उन्होंने कहा कि किसानों की बाजार तक की पहुंच को सुलभ बनाने के लिए राज्य भर में कृषि निर्यात केंद्र का निर्माण भी होगा.

