BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शतक चुकने पर रहाणे ने कहा : स्वार्थी नहीं हूं मैं … टीम के लिए खेलता हूं खुद के लिए नहीं

by bnnbharat.com
August 23, 2019
in Uncategorized
शतक चुकने पर रहाणे ने कहा : स्वार्थी नहीं हूं मैं … टीम के लिए खेलता हूं खुद के लिए नहीं

Rahane said: I am not selfish ... I play for the team and not for myself

Share on FacebookShare on Twitter

एंटिगा : भारतीय टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा है कि शतक से चूकने पर वह चिंतित नहीं है क्योंकि वह टीम के लिए खेलते हैं ना की खुद के लिए. रहाणे ने सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को 81 रन की पारी खेलकर भारत को संकट से बाहर निकाला. रहाणे उस समय बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए थे जब भारत आठवें ओवर में 25 रन तक अपने तीन विकेट गंवाकर संघर्ष करता नजर आ रहा था.

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, रहाणे ने पहले तो लोकेश राहुल के साथ चौथे विकेट के लिए 68 और फिर हनुमा विहारी के साथ पांचवें विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी कर भारत को छह विकेट पर 203 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.

रहाणे ने पहले दिन की खेल समाप्ति के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, “पारी की शुरूआत में विकेट थोड़ा मुश्किल था. पूरे दिन उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। ऐसे में राहुल के साथ साझेदारी बहुत जरूरी थी. हम बहुत आगे की नहीं सोच रहे थे. हमारा लक्ष्य सिर्फ एक गेंद के बारे में सोचकर खेलना था.”

Also Read This : JEE MAINS 2020 के पहले चरण की परीक्षा 6 से 11 जनवरी तक

उपकप्तान ने 163 गेंदों पर 10 चौके लगाए. हालांकि वह अपना शतक पूरा नहीं कर पाए. उन्होंने अपना आखिरी शतक श्रीलंका के खिलाफ 2017 में बनाया था.

रहाणे ने कहा, “जब तक मैं क्रीज पर होता हूं तब तक सिर्फ टीम के बारे में सोचता हूं. मैं सिर्फ टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहता था और शतक के बारे में नहीं सोच रहा था क्योंकि मैं स्वार्थी नहीं हूं. मैं शतक से चूकने के बारे में बिल्कुल भी चिंतित नहीं हूं. मुझे शतक से चूकने का कोई दुख नहीं है क्योंकि मुझे लगता है कि इस विकेट पर 81 रनों की पारी भी काफी थी. अब हम अच्छी स्थिति में हैं.”

रहाणे ने कुछ महीने इंग्लिश काउंटी में हैम्पशायर के लिए क्रिकेट खेला है. हालांकि उन्होंने कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि काउंटी में खेलने का उन्हें फायदा मिला है.

31 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा, काउंटी के लिए खेलना महत्वपूर्ण होता है. जब मेरा चयन विश्व कप की टीम के लिए नहीं हुआ था तब मैंने काउंटी के लिए खेलने का फैसला किया. मैं उन दो महीनों को इस्तेमाल करना चाहता था और इस दौरान मैंने सात काउंटी मैच खेले. मैं अपनी बल्लेबाजी के कुछ क्षेत्रों पर काम करना चाहता था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गुलशन कुमार की बेटी खुशाली कुमार ‘दही चीनी’ से करेंगी डेब्यू

Next Post

अनुच्छेद 370 को रद्द करने के बाद माहौल तनावपूर्ण, अगले महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे इमरान

Next Post
अनुच्छेद 370 को रद्द करने के बाद माहौल तनावपूर्ण, अगले महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे इमरान

अनुच्छेद 370 को रद्द करने के बाद माहौल तनावपूर्ण, अगले महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे इमरान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d