BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राहुल ने पूछा, बैंक डिफॉल्टर्स को क्यों बचाना चाहते थे PM ?

by bnnbharat.com
July 28, 2020
in Uncategorized
चीन मसले पर राहुल गांधी का वार, बिना डरे सच बताएं पीएम मोदी
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल के इस्तीफे को लेकर हुए खुलासे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरा है. राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि बैंकिंग सिस्टम को ठीक करने के प्रयासों में उर्जित पटेल को नौकरी गंवानी पड़ी. राहुल गांधी ने पूछा कि आखिर पीएम क्यों नहीं चाहते थे कि विलफुल डिफॉल्टर्स को पकड़ा जाए?

बता दें, उर्जित पटेल ने अपने किताब में खुलासा किया है कि दिवालिया कानून यानी इनसॉल्वेंसी और बैंकरप्सी कोड को लेकर उनके और केंद्र सरकार के बीच अचानक मतभेद हो गया था. उन्होंने साथ ही आरोप लगाया है कि सरकार ने इस कानून में डिफॉल्टर पर नरमी बरती थी, जिसके कारण खराब कर्ज के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम को धक्का लगा.

किताब में उन्होंने खुलासा किया है कि उस समय मोदी सरकार लोन न चुकाने वालों पर नरमी बरत रही थी और आरबीआई को भी नरमी से पेश आने के लिए कहा गया था. इतना ही नहीं आरबीआई ने डिफॉल्टर को लेकर जो सर्कुलर जारी किया था, उसे सरकार की ओर से वापस लेने को कहा गया था.

गौरतलब है कि मोदी सरकार के साथ विवाद के बाद उर्जित पटेल ने 2018 में आरबीआई गवर्नर के पद से इस्तीफा दे दिया था. इस दौरान भी राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला था.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महामारी की दोबारा आंकलन करेगी इमरजेंसी कमेटी: WHO

Next Post

अचानक पेड़ गिरने से महिला की मौके पर मौत

Next Post
अचानक पेड़ गिरने से महिला की मौके पर मौत

अचानक पेड़ गिरने से महिला की मौके पर मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d