BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राहुल गांधी ने यूएस एक्सपर्ट से पूछा सवाल, भारत के मामलों को लेकर अमेरिका क्यों बैठा है चुप

by bnnbharat.com
April 3, 2021
in समाचार
राहुल गांधी ने यूएस एक्सपर्ट से पूछा सवाल, भारत के मामलों को लेकर अमेरिका क्यों बैठा है चुप
Share on FacebookShare on Twitter

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को हार्वर्ड कैनेडरी स्कूल के अंबेसडर निकोलस बर्न्स के साथ वर्चुअल वीडियो मीटिंग की. इस दौरान राहुल ले भाजपा की सरकार पर देश की संस्थागत ढ़ाचे पर कब्जा कर लेने का आरोप लगाया और भारत में हो रही घटनाओं को लेकर अमेरिका की चुप्पी पर भी सवाल उठाए.

मुताबिक निकोलस के साथ बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि भारत में क्या हो रहा है, इस बारे में अमेरिकी प्रतिष्ठान से कुछ भी सुनने को नहीं मिला. अगर आप लोकतंत्र की साझेदारी की बात कर रहे हैं, तो मेरा मतलब है कि यहां जो चल रहा है, उस पर आपका क्या विचार है.

उन्होंने आगे कहा कि प्रमुख रूप से मैं मानता हूं कि अमेरिका एक गहन विचार है. स्वतंत्रता का विचार जिस तरह से आपके संविधान में है वह एक बहुत शक्तिशाली विचार है, लेकिन आपको उस विचार का बचाव करना चाहिए. यही असली सवाल है.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में संस्थागत ढ़ाचे पर सत्तापक्ष की तरफ से पूरी तरह कब्जा कर लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि निष्पक्ष राजनीतिक मुकाबला मुकाबला सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार संस्थाएं हमारे मनमुताबिक सहयोग नहीं दे रही हैं.

कांग्रेस की चुनावी असफलता और आगो की रणनीति के बारे में पूछे जाने पर राहुल ने कहा कि हम आज ऐसी अलग स्थिति में हैं जहां वे संस्थाएं हमारी रक्षा नहीं कर पा रही हैं जिन्हें हमारी रक्षा करनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तापक्ष की तरह से संस्थागत ढ़ाचे पर पूरी तरह कब्जा कर लिया गया है.

इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि सत्तापक्ष से लोगों को मोहभंग हो रहा है और यह कांग्रेस के लिए एक अवसर है. कोरोना संकट और लॉकडाउन पर राहुल ने कहा कि मैंने लॉकडाउन की शुरुआत में ही कहा था कि शक्ति का विकेंद्रीकरण किया जाए, लेकिन कुछ महीनों के बाद केंद्र सरकार की समझ में आया तब तक बहुत नुकसान हो चुका था.

राहुल ने यह पूछे जाने पर कि प्रधानमंत्री बनने पर उनकी नीतियां क्या होंगी. इस पर उन्होंने कहा कि वह नौकरियों पर जोर देंगे. अर्थव्यवस्था को गति देने के उपाय से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि अब सिर्फ एक ही विकल्प है कि लोगों के हाथों में पैसे दिए जाएं. जिसके लिए हमारे पास न्याय का विचार है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रसोई गैस बुकिंग: 31 अप्रैल तक भारी छूट, ऐसे उठाएं फायदा…

Next Post

मुंबई इंडियंस को अपनी प्लेइंग इलेवन से ज्यादा छेड़छाड़ करने की जरूरत नहीं: पार्थिव पटेल

Next Post
मुंबई इंडियंस को अपनी प्लेइंग इलेवन से ज्यादा छेड़छाड़ करने की जरूरत नहीं: पार्थिव पटेल

मुंबई इंडियंस को अपनी प्लेइंग इलेवन से ज्यादा छेड़छाड़ करने की जरूरत नहीं: पार्थिव पटेल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d