BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राहुल गांधी ने खाई मशरूम बिरयानी, खाना बनाने में भी बटाया हाथ वीडियो हुआ वायरल

by bnnbharat.com
January 30, 2021
in समाचार
राहुल गांधी ने खाई मशरूम बिरयानी, खाना बनाने में भी बटाया हाथ वीडियो हुआ वायरल
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:- केरल विधानसभा चुनाव  को लेकर कांग्रेस ने अपनी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है. सत्ता में वापसी की राह देख रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अकसर वहां का दौरा कर रहे हैं. पिछले हफ्ते तमिलनाडु के दौरे पर गए  राहुल गांधी ने एक  यू-ट्यूब चैनल के शो में हिस्सा लिया था, जिसकी वीडियो अब वायरल हो रही है. इस वीडियो में वह मशरूम बिरयानी का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं. राहुल गांधी के इस वीडियो को ‘विलेज कुकिंग’ चैनल ने पोस्ट किया. इसके साथ ही उन्होंने  ये उनके लिए बड़ा दिन था. राहुल गांधी ने उनकी कुकिंग को ज्वाइन किया और साथ ही शो के सदस्यों का हौसला बढ़ाया. आज हमने देसी रेसिपी के साथ मशरूम बिरयानी बनाई. राहुल ने मशरूम बिरयानी का आनंद लिया. ये पल हम जिंदगी में कभी नहीं भूलेंगे. इस अवसर के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद राहुल गांधी सर.

इस वीडियो में देख सकते हैं कि राहुल गांधी बड़ी ही सादगी के साथ टीम के बाकी सदस्यों के साथ जमीन पर बैठकर जायके का आनंद ले रहे हैं. राहुल ने कुकिंग टीम का बिरयानी बनाने में भी हाथ बटाया. इस दौरान वह कई  तमिल शब्दों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं. कुकिंग टीम ने राहुल से कहा कि उनका सपना है कि अब वे विदेश में जाकर भी कुकिंग करें. राहुल ने उन्हे आश्वासन देते हुए कहा कि यूएस में मेरे दोस्त सैम पित्रोदा हैं,  मैं उनसे कहकर आपके वहां जाने का इंतजाम करवाता हूं. 

राहुल ने इसके बाद जमीन पर बैठ कर केले के पत्ते पर बिरयानी का मजा लिया.  29 जनवरी को अपलोड हुए इस वीडियो को अब तक 22 लाख से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं. लोग कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की सादगी को खूब पसंद कर रहे हैं.  एक यूजर ने साेशल मीडिया पर लिखा कि किसी नेता को इस  तरह आम लोगों के साथ बिना किसी हिचक के साथ मिलता देखने शानदार है. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

14 वें वित्तकर्मी संघ का 45वें दिन भी धरना जारी

Next Post

जय शाह बने एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष

Next Post
जय शाह बने एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष

जय शाह बने एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d