BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राहुल गांधी ने युवा नेताओं की पार्टी छोड़ने को लेकर की आलोचना कहा नेताओं के लिए बनेंगे नए अवसर

by bnnbharat.com
July 18, 2020
in समाचार
राहुल गांधी ने युवा नेताओं की पार्टी छोड़ने को लेकर की आलोचना कहा नेताओं के लिए बनेंगे नए अवसर
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  राजस्थान में जारी सियासी उठापटक के बीच राहुल गांधी का यह बयान आया है. इससे उन बातों पर एक तरह से विराम लग गया है जिनमें कहा जा रहा था कि पार्टी पूर्व उपमुख्यमंत्री को वापस लाने की कोशिश कर रही है. पार्टी की छात्र इकाई एनएसयूआई की एक बैठक को संबोधित करते हुए राहुल ने बेशक किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उनकी टिप्पणी साफतौर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट को लेकर थी.

आपको बता दें की राजस्थान में वरिष्ठ बनाम युवा के बीच गतिरोध जारी है. इस कारण राज्य सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. इससे पहले मध्यप्रदेश में भी ऐसी ही स्थिति देखी गई थी जिसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी छोड़ दी और उनके साथ 20 से ज्यादा विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था. परिणामस्वरूप कमलनाथ को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी.

इन दोनों घटनाक्रम से सालों पुरानी पार्टी के अंदर वरिष्ठ बनाम युवा के बीच की लड़ाई सामने आ गई है. हालांकि वरिष्ठ पदाधिकारियों का कहना है कि उन्होंने कभी पायलट या सिंधिया को कुछ नहीं कहा. इसी बीच सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने युवा नेताओं की पार्टी छोड़ने को लेकर आलोचना की. उन्होंने कहा कि उनके जाने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा बल्कि इससे नए नेताओं के लिए अवसर बनेंगे.

सूत्रों का कहना है कि गांधी ने बैठक में अर्थव्यवस्था के लिए भविष्य की चुनौतियां और आने वाले महीनों में विभिन्न परिदृश्यों पर चर्चा की. बैठक के दौरान पूर्व पार्टी अध्यक्ष ने कहा, ‘आप देख रहे हैं कि कुछ लोग पार्टी छोड़कर जा रहे हैं. आपको इन घटनाक्रमों से चिंतित नहीं होना चाहिए. इससे आपके लिए नए अवसर खुलेंगे.’

राहुल के ताजा बयान से उन संभावनाओं को झटका लगा है जिनमें कहा जा रहा था कि सचिन की पार्टी में अब भी वापसी की संभावना है. हालांकि अब ऐसा होना मुश्किल लग रहा है. पायलट सहित 18 बागी विधायकों ने स्पीकर के नोटिस के खिलाफ राजस्थान उच्च न्यायालय का रुख किया है. वहीं पायलट ने गुरुवार को वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम से बात की है.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मास्क पहनने से मिले आजादी: ट्रंप

Next Post

16वें कलेक्‍टर के रूप में अभय कुमार वर्मा ने किया पदभार ग्रहण

Next Post
16वें कलेक्‍टर के रूप में अभय कुमार वर्मा ने किया पदभार ग्रहण

16वें कलेक्‍टर के रूप में अभय कुमार वर्मा ने किया पदभार ग्रहण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d