BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राहुल गांधी कांग्रेस के डूबते जहाज को छोड़ने वाले पहले व्यक्ति हैं: शिवराज सिंह चौहान

by bnnbharat.com
June 28, 2019
in Uncategorized
राहुल गांधी कांग्रेस के डूबते जहाज को छोड़ने वाले पहले व्यक्ति हैं: शिवराज सिंह चौहान
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 28 जून : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर फिर से तंज कसते हुए कहा कि वे कांग्रेस को बचाने की अंत तक कोशिश करने के बजाय पार्टी के डूबते जहाज को छोड़कर जाने वाले पहले शख्स हैं.

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोई नहीं जानता है कि कांग्रेस का मौजूदा अध्यक्ष कौन है. बीजेपी के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के प्रमुख चौहान ने बुधवार को हैदराबाद में भी गांधी पर यही तंस कसा था. उन्होंने कहा, ‘क्या आप जानते हैं कि कांग्रेस का अभी अध्यक्ष कौन है? हमने सुना था कि जब जहाज डूबता है तो कप्तान इसे बचाने के लिए सबसे अंत तक रहता है.’ उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘लेकिन कप्तान (राहुल गांधी) कांग्रेस के जहाज से कूदने वाले पहले व्यक्ति हैं.’

 

इसके अलावा पत्रकारों से चौहान ने कहा कि बीजेपी देश में अपना आधार बढ़ाने के लिए अगले महीने से 35 दिन लंबा विशेष सदस्यता अभियान चलाएगी. यह अभियान खासकर उन राज्यों में चलाया जाएगा जहां पार्टी सत्ता में नहीं है. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान छह जुलाई को शुरू होगा और 11 अगस्त तक चलेगा.

 

चौहान ने बताया कि अभियान का नाम ‘संगठन पर्व’ है.  इस अभियान की अहमियत ऐसे क्षेत्रों और राज्यों में होगी जहां बीजेपी पर्याप्त मजबूत नहीं है जैसे केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पुडुचेरी, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, कश्मीर घाटी और सिक्किम समेत अन्य प्रदेश.

 

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

World Cup 2019: भारत ने वेस्टइंडीज को 125 रन से हराया

Next Post

बिहार: CBI ने विधान पार्षद से रिश्वत लेते हुए CGT के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

Next Post
NDTV Khabar

बिहार: CBI ने विधान पार्षद से रिश्वत लेते हुए CGT के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d