दिल्ली: कोरोना संक्रमण के चलते नीट (NEET) जेईई (JEE) परीक्षाओं का विरोध कर रहे छात्रों के समर्थन में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी उतर आए हैं.
उन्होंने छात्रों के समर्थन में ऑनलाइन कैंपेन शुरू की है. इसमें छात्रों से भी जुड़ने की अपील की है. छात्रों की मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा.
राहुुल गांधी ने ट्वीट किया कि लाखों परेशान छात्रों के साथ अपनी आवाज़ जोड़िए. आइए, सरकार से छात्रों की बात सुनने की मांग करें.

