BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना वायरस पर राहुल गांधी पूछा- क्या भारत सही पोजिशन में?

by bnnbharat.com
July 13, 2020
in Uncategorized
कोरोना वायरस पर राहुल गांधी पूछा- क्या भारत सही पोजिशन में?
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना महामारी को लेकर मोदी सरकार पर एक बार फिर सवाल उठाया है. उन्होंने सोमवार को केंद्र के उस दावे पर सवाल उठाया कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारत की स्थिति अच्छी है. भारत, अमेरिका, दक्षिण कोरिया और न्यूजीलैंड में कोरोना की स्थिति पर एक तुलनात्मक ग्राफ ट्वीट करते हुए कांग्रेस नेता ने देश में लगातार बढ़ रहे संक्रमण के मामलों को हाइलाइट किया.

राहुल गांधी ने ग्राफ को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत की अच्छी स्थिति?’ कांग्रेस नेता ने जो ग्राफ शेयर किया उसमें दक्षिण कोरिया, अमेरिका, भारत और न्यू जीलैंड में साप्ताहिक आधार पर एवरेज रोज के मामलों का जिक्र है. उससे जाहिर होता है कि दक्षिण कोरिया और न्यू जीलैंड कोरोना से जंग में जीत की ओर बढ़ रहे हैं. भारत और अमेरिका में मामले अभी भी तेजी से बढ़ रहे हैं लेकिन हमारे मुकाबले अमेरिका की स्थिति में ज्यादा सुधार हो रहा है.

शाह ने कही थी ये बात

बता दें कि एक दिन पहले यानी रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि कोविड-19 महामारी के खिलाफ भारत की कामयाब लड़ाई की पूरी दुनिया तारीफ कर रही है. उन्होंने कहा था, ‘भारत सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से एक है. हर कोई सोच रहा था कि भारत जैसा देश कोविड-19 से कैसे लड़ेगा. इसे लेकर चिंताएं थीं लेकिन आज पूरी दुनिया देख रहा है कि यहां किस तरह कोरोना के खिलाफ सबसे प्रभावी ढंग से लड़ा जा रहा है.’ राहुल गांधी का ट्वीट इसी दावे पर सवाल उठा रहा है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गाय की सेवा से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नहीं: संभाग आयुक्त

Next Post

एक करोड़ से अधिक लागत से बनेगी हजीरा पर नवीन सब्जी मंडी: मंत्री तोमर

Next Post
एक करोड़ से अधिक लागत से बनेगी हजीरा पर नवीन सब्जी मंडी: मंत्री तोमर

एक करोड़ से अधिक लागत से बनेगी हजीरा पर नवीन सब्जी मंडी: मंत्री तोमर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d