BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राजस्थान में जो हो रहा है उसके जिम्मेदार राहुल गांधी: उमा भारती

by bnnbharat.com
July 13, 2020
in Uncategorized
राजस्थान में जो हो रहा है उसके जिम्मेदार राहुल गांधी: उमा भारती

राजस्थान में जो हो रहा है उसके जिम्मेदार राहुल गांधी: उमा भारती

Share on FacebookShare on Twitter

राजस्थान: राजस्थान और मध्यप्रदेश के सियासी घटनाक्रम को लेकर उमा भारती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि राजस्थान में जो कुछ घट रहा है और मध्यप्रदेश में जो कुछ घटा है, इसके लिए पूरी तरह राहुल गांधी जिम्मेदार हैं.

भारती ने कहा कि राहुल कांग्रेस पार्टी के भीतर युवा नेताओं को बढ़ने का मौका नहीं दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि राहुल को डर है कि कहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट जैसे पढ़े-लिखे और काबिल नेता उच्च पदों पर आ जाएंगे, तो उन्हें पीछे कर दिया जाएगा.

गौरतलब है कि राजस्थान में 18 महीने पुरानी अशोक गहलोत सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री के खिलाफ बगावत कर दी है. वे सोमवार को विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए.

कांग्रेस का दावा है कि उसके पास 109 विधायकों का समर्थन है. वहीं दिल्ली से जयपुर पहुंचे पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दावा किया है कि पार्टी सचिन पायलट के संपर्क में है और उन्हें मनाने की कोशिश की जा रही है. उनसे 48 घंटों में कई बार बात की गई है.

उन्होंने कहा कि यदि किसी भी तरह की समस्या है तो परिवार से बात कीजिए. बात करने के लिए खुले मन से दरवाजे खुले हुए हैं. इस तरह परिवार से अलग होकर पार्टी को नुकसान पहुंचेगा. सुरजेवाला ने दावा किया कि गहलोत सरकार राज्य में अपना कार्यकाल पूरा करेगी.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अशांत स्थिति में स्थाई समाधान की जरूरतः सिंघवी

Next Post

मर्ज बढ़ता गया, ज्यों ज्यों दवा की: प्रियंका गांधी

Next Post
मर्ज बढ़ता गया, ज्यों ज्यों दवा की: प्रियंका गांधी

मर्ज बढ़ता गया, ज्यों ज्यों दवा की: प्रियंका गांधी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d