BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राहुल गांधी बोले- कांग्रेस की कोशिश रही कि खेती किसी एक हाथ में न जाए

by bnnbharat.com
February 12, 2021
in समाचार
राहुल गांधी बोले- कांग्रेस की कोशिश रही कि खेती किसी एक हाथ में न जाए
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:दिल्ली की सीमाओं पर पिछले 78 दिन से किसानों का आंदोलन जारी है। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को दो दिन के राजस्थान के दौरे पर पहुंचे हैं। उन्होंने आज हनुमानगढ़ के पीलीबंगा में किसान महापंचायत को संबोधित किया। इसके बाद वे श्रीगंगानगर के पदमपुर में भी किसान महापंचायत रैली को संबोधित करेंगे। पीलीबंगा में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यही कोशिश रही है कि खेती किसी एक हाथ में न जाए, लेकिन नए कानून में इसका उलट किया जा रहा है।

रैली में राहुल ने कहा, ‘मोदी जी कहते हैं कि हम किसानों के साथ बात करना चाहते हैं, आप क्या बात करना चाहते हैं? (कृषि) कानूनों को निरस्त करें, किसान आपके साथ बात करेंगे।आप (पीएम) उनकी जमीन, भविष्य को छीन रहे हैं और ऐसे में आप उनसे बात करना चाहते हैं। पहले कानून वापस लें, फिर बात करें।’
महापंचायत को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, ‘आपके लिए जो ये तीन कानून आए हैं, इनका लक्ष्य क्या है। मोदीजी इन्हें क्यों ला रहे हैं, इसे मैं आपको समझाऊंगा। कृषि दुनिया का सबसे बड़ा व्यापार है, क्योंकि इससे करोड़ों लोगों को भोजन मिलता है। भारत की 40 प्रतिशत जनता इस व्यापार को चलाती है। कांग्रेस की कोशिश रही है कि कृषि किसी एक के हाथ में न जाए। आजादी के बाद यही हमारा लक्ष्य रहा है कि इसमें 40 प्रतिशत लोगों की भागीदारी रहे।’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ऑटो चलाने वाले की बेटी ने जीता मिस इंडिया रनर-अप का खिताब, मां सिलती हैं पुराने कपड़े

Next Post

प्याज निकाल रहा उपभोक्ता के आंसू, औने-पौने भाव में बिक रहा आलू

Next Post
प्याज हुई बेवफा, निकाले लोगों की आंखों से आंसू…

प्याज निकाल रहा उपभोक्ता के आंसू, औने-पौने भाव में बिक रहा आलू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d