नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की… कि वे नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ देश भर के अलग-अलग हिस्सों में हुए विरोध प्रदर्शनों में घायल हुए प्रदर्शनकारियों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध कराएं.
राहुल ने ट्वीट कर कार्यकर्तां से कहा कि वह खुद पीड़ित हताहत प्रदर्शनाकरियों के परिजनों से मिलकर उनकी मदद करने का प्रयास कर रहे हैं.
असम में दो दिन पहले ही उन्होंने पीड़ित परिवारों के सदस्यों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को उनकी मदद करने के लिए कहा है.
उन्होंने आगे कहा कि सीएए के खिलाफ देश भर में हुए प्रदर्शनों में कई लोग घायल हुए और कुछ लोगों ने अपनी जान गवां दी.
उन्होंने कहा कि वह स्वयं गत शनिवार को असम में मारे गए दो युवकों के परिजनों से मिले हैं.

