BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिशा रवि की गिरफ्तारी पर बोले राहुल गांधी, भारत खामोश नहीं होने वाला

by bnnbharat.com
February 15, 2021
in समाचार
दिशा रवि की गिरफ्तारी पर बोले राहुल गांधी, भारत खामोश नहीं होने वाला
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:- कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने किसान आंदोलन से जुड़ी टूलकिट सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले में पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भारत खामोश नहीं होने वाला है. उन्होंने दिशा की गिरफ्तारी से जुड़ी खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, बोल कि लब आकााद हैं तेरे, बोल कि सच आजाद है अब तक! वो डरे हैं, देश नहीं!कांग्रेस नेता ने कहा, भारत खाामोश नहीं होने वाला है. पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी इसी मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, डरते हैं बंदूकों वाले एक निहत्थी लड़की से, फैले हैं हिम्मत के उजाले एक निहत्थी लड़की से.

बेंगलुरू से गिरफ्तार हुई दिशा रवि

उल्लेखनीय है कि किसानों के प्रदर्शन से जुड़ी टूलकिट सोशल मीडिया पर साझा करने में संलिप्तता के आरोप में दिशा रवि को बेंगलुरू से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को बताया कि दिशा रवि (22) को दिल्ली पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ के दल ने शनिवार को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने आरोप लगाया कि भारत के खिलाफ वैमनस्य फैलाने के लिए रवि और अन्य ने खालिस्तान-समर्थक समूह पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन के साथ साठगांठ की.

सत्तापक्ष और विपक्ष की सियासी बयानबाजी शुरू

बता दें कि टूलकिट’ केस में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल द्वारा क्लाइमेट ऐक्टिविस्ट दिशा रवि (Disha Ravi) की गिरफ्तारी के बाद सत्तापक्ष और विपक्ष की सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है. एक तरफ जहां समूचा विपक्ष दिशा रवि की गिरफ्तारी को लेकर सरकार पर हमला बोल रहा है तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी (BJP) लगातार पलटवार कर रही हैं. इस बीच बीजेपी सांसद ने अजीबो गरीब ट्वीट कर दिशा रवि की तुलना बुरहान वानी और अजमल कसाब से कर दी है.

BJP सांसद का अजीबोगरीब ट्वीट

बेंगलुरु से बीजेपी सांसद पीसी मोहन (P C Mohan) ने ट्वीट कर लिखा, ‘बुरहान वानी 21 साल का था. अजमल कसाब 21 साल का था. उम्र महज एक नंबर है. कानून से ऊपर कोई नहीं है. अपराध अपराध है.

वहीं इसके बाद दिशा रवि की गिरफ्तारी पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है. विज ने ट्वीट कर लिखा, ‘देश विरोध का बीज जिसके भी दिमाग में हो उसका समूल नाश कर देना चाहिए फिर चाहे वह दिशा रवि हो या कोई और.

लाल किला हिंसा और टूलकिट मामले की जांच तेज

दिल्ली पुलिस ने लाल किला हिंसा के साथ-साथ टूलकिट मामले की जांच भी तेज कर दी है, जिसके चलते बीते रविवार को पहली गिरफ्तारी की गई. इसके अलावा टूलकिट मामले में शामिल निकिता जैकब और शांतनु के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिए गए हैं. ऐसी उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले में अन्य गिरफ्तारियां भी होंगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नीरज पांडे ने ‘स्पेशल ऑप्स 1.5’ के लिए आफताब शिवदासानी को किया साइन!

Next Post

धोखाधड़ी व तंग करने वाले कॉलों पर नियंत्रण के लिए बनेगी डिजिटल इंटेजिलेंस यूनिट

Next Post
धोखाधड़ी व तंग करने वाले कॉलों पर नियंत्रण के लिए बनेगी डिजिटल इंटेजिलेंस यूनिट

धोखाधड़ी व तंग करने वाले कॉलों पर नियंत्रण के लिए बनेगी डिजिटल इंटेजिलेंस यूनिट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d