BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गिरती अर्थव्यवस्था पर बोले राहुल गांधी, कहा-मैंने पहले ही दिए थे संकेत

by bnnbharat.com
July 8, 2020
in Uncategorized
गिरती अर्थव्यवस्था पर बोले राहुल गांधी, कहा-मैंने पहले ही दिए थे संकेत
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: देश में कोरोना संकट का असर गरीबों के अलावा सबसे ज्यादा अर्थव्यवस्था पर पड़ा है. देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से गिर रही है, हालांकि सरकार द्वारा इसे पटरी पर लाने की भी कोशिश की जा रही है, लेकिन अभी भी ये सरकार के लिए एक चुनौती से कम नहीं है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर अपनी चिंता जताई है, साथ ही केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आर्थिक सुनामी के लिए चेताने की बात कहते हुए बीजेपी और मीडिया द्वारा मजाक उड़ाए जाने का भी जिक्र किया.

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ”लघु और मध्यम उद्यम नष्ट हो गए हैं. बड़ी कंपनियां गंभीर तनाव की स्थिति में हैं. बैंक संकट में हैं. मैंने महीनों पहले कहा था कि एक आर्थिक सुनामी आ रही है और देश की इस सच्चाई के बारे में चेताने पर BJP और मीडिया ने मेरा मज़ाक उड़ाया था.” आपको बता दें, राहुल गांधी का बयान ऐसे वक्त में आया है, जब भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से गिर रही है. देश का राजकोषीय घाटा बढ़कर 3.5 फीसदी हो गया है.

इससे पहले राहुल गांधी ने मौजूदा वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था में भारी गिरावट के अनुमानों की पृष्ठभूमि में मंगलवार को ही दावा किया था कि सरकार का आर्थिक कुप्रबंधन लाखों परिवारों को बर्बाद करने वाला है, जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा. राहुल गांधी ने देश की आर्थिक विकास दर में गिरावट के पूर्वानुमान से जुड़ी कुछ खबरें शेयर करते हुए ट्वीट किया. उन्होंने लिखा था, ”भारत का आर्थिक कुप्रबंधन एक त्रासदी है जो लाखों परिवारों को बर्बाद करने वाला है. इसे अब मौन रहकर स्वीकार नहीं किया जाएगा.”

आपको बता दें, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की जून में जारी रिपोर्ट के अनुसार, भारत की वृद्धि दर शून्य से नीचे 4.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया है. यह अप्रैल, 2020 में जारी आईएमएफ के अनुमान के मुकाबले 6.4 प्रतिशत अंक कम है. राहुल गांधी पिछले कई दिनों से गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार पर लगातार हमलावर हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Result Update: JAC 10th का रिजल्ट जारी, 75.01 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल

Next Post

सचिन तेंदुलकर स्वीकार नहीं करेंगे कि वह शोएब अख्तर से डरते थे: शाहिद अफरीदी

Next Post
सचिन तेंदुलकर स्वीकार नहीं करेंगे कि वह शोएब अख्तर से डरते थे: शाहिद अफरीदी

सचिन तेंदुलकर स्वीकार नहीं करेंगे कि वह शोएब अख्तर से डरते थे: शाहिद अफरीदी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d