BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपने बयान को लेकर घिरे राहुल गांधी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने ही मांगा जवाब

by bnnbharat.com
February 25, 2021
in समाचार
सरकार आम आदमी की जेब खाली कर रही है और अपने मित्रों की जेब मुफ्त में भर रही हैः राहुल गांधी
Share on FacebookShare on Twitter

केरल : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल में एक बयान दिया जिस पर काफी विवाद हो रहा है. अब उनका ये बयान कांग्रेस के लिए ही गले की हड्डी बन गई है. बीजेपी इस पर उन्हें एहसान फरामोश बता रही है. वायनाड जाकर राहुल केरल की तारीफ करने में इतना आगे निकल गए कि उन्होंने अपनी बातों से अमेठी के साथ पूरे उत्तर भारत की समझदारी पर सवाल उठा दिया.

इस बीच आज कांग्रेस के असंतुष्ट गुट के कुछ नेताओं ने गुलाम नबी आज़ाद के घर बैठक की. ये बैठक आनंद शर्मा के उस बयान के बाद हुई है जिसमें उन्होंने कहा था कि, राहुल गांधी अपने बयान पर खुद स्पष्टीकरण दे सकते हैं ताकि भ्रम न फैले और लोगों के अनुमान लगाने से बचा जा सके.

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि बीजेपी ये कह रही है कि हम देश को विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं जबकि सरकार ये काम कर रही है. जहां तक राहुल गांधी की टिप्पणियों की बात है, तो मैं उसे लेकर कोई भी टिप्पणी नहीं कर सकता. अपने बयान के बारे में वो बेहतर बता सकते हैं कि उन्होंने किस संदर्भ में वो बयान दिया. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता और मतदाता चाहता है कि कांग्रेस में बदलाव हो.

आनंद शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने किसी अनुभव के आधार पर टिप्पणी की है, मुझे किसी क्षेत्र के अपमान की बात मुझे नहीं दिखती. राहुल गांधी ही स्पष्टीकरण दे सकते हैं. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने देश को एक समझा है, हमने कभी क्षेत्र, भाषा और धर्म के आधार पर लकीर नहीं खींची. उन्होंने आगे कहा, कुछ लोग क्या कहना चाह रहे हैं, हम नहीं कह सकते. जहां तक अमेठी की बात है, वहां के मतदाताओं के भी हम कृतज्ञ हैं, उन्होंने लंबे समय तक राजीव गांधी जी को चुनकर भेजा, राहुल गांधी भी 3 बार वहां से चुने गए. कांग्रेस पार्टी वहां के मतदाताओं का सम्मान करती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फेसबुक ने म्यांमा सेना से जुड़े सभी खातों एवं विज्ञापनों को प्रतिबंधित किया

Next Post

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र कल से, हंगामेदार होने के आसार विपक्ष ने सरकार को सदन में घेरने की बनायी रणनीति

Next Post
विधानसभा के विशेष सत्र में नदारद रहा झामुमो, कांग्रेस, झाविमो और अन्य हुए शामिल

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र कल से, हंगामेदार होने के आसार विपक्ष ने सरकार को सदन में घेरने की बनायी रणनीति

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d