BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, पूछा- हमारे जवान क्यों मारे गए ?

by bnnbharat.com
June 20, 2020
in समाचार
राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, पूछा- हमारे जवान क्यों मारे गए ?
Share on FacebookShare on Twitter

 

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद  में 20 जवानों के शहीद होने पर देशभर में गुस्सा है. इस मुद्दे पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं. सर्वदलीय बैठक के बाद राहुल ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया है. उन्होंने पूछा है कि हमारे जवान क्यों मारे गए.

शनिवार को राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘प्रधानमंत्री ने चीनी आक्रमण के बाद भारतीय क्षेत्र को आत्मसमर्पित कर दिया. यदि भूमि चीनी थी तो हमारे सैनिक क्यों मारे गए? वे कहां मारे गए?’ इससे पहले शुक्रवार को भी उन्होंने मोदी सरकार पर हमला किया था. उन्होंने रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाईक के एक बयान से जुड़ी खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया था.

राहुल ने ट्वीट कर कहा था, ‘यह बात पूरी तरह स्पष्ट हो चुकी है कि गलवां घाटी में चीन का हमला पूर्व नियोजित था. सरकार सो रही थी और समस्या से इनकार किया. हमारे शहीद जवानों को इसकी कीमत चुकानी पड़ी.’ कांग्रेस नेता ने नाईक के बयान से जुड़ी जिस खबर का हवाला दिया उसके मुताबिक मंत्री ने कहा है कि भारतीय सैनिकों पर हमले की योजना चीन ने पहले से बना रखी थी और भारतीय सुरक्षा बल इसका करारा जवाब देंगे.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

19 राज्यसभा सीटों में भाजपा को 8 और कांग्रेस को 4 मिले, पढ़िये 8 राज्य की पूरी रिपोर्ट

Next Post

सेंट्रल विस्टा परियोजना पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार

Next Post
सेंट्रल विस्टा परियोजना पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार

सेंट्रल विस्टा परियोजना पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d