BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राहुल गांधी ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा- मोदी सरकार नहीं, ये अंबानी-अडाणी की है सरकार 

by bnnbharat.com
December 2, 2019
in समाचार
राहुल गांधी ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा- मोदी सरकार नहीं, ये अंबानी-अडाणी की है सरकार 

राहुल गांधी ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा- मोदी सरकार नहीं, ये अंबानी-अडाणी की है सरकार 

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

  • नरेंद्र मोदी की सरकार ने साढ़े पांच वर्षो में किसानों, आदिवासियों की जमीन को लूटा

  • पानी और बिजली को छीनकर अपने 15-20 पूंजीपति और उद्योगपति मित्रों को दे दिया

  • नोटबंदी और जीएसटी लागू होने से आम लोगों, किसानों और गरीबों को कोई फायदा नहीं मिला

  • नोटबंदी और जीएसटी से आज देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गयी

  • सिमडेगा में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा

रांची: कांग्रेस के स्टार प्रचार राहुल गांधी ने केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर आज जमकर कटाक्ष किया.

राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नहीं, बल्कि ये अंबानी और अडाणी की सरकार चल रही हैं.

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने साढ़े पांच वर्षो में किसानों, आदिवासियों की जमीन को लूटा, पानी और बिजली को छीनकर अपने 15-20 पूंजीपति और उद्योगपति मित्रों को दे दिया.

उन्हांने यह भी कहा कि नोटबंदी और जीएसटी लागू होने से आम लोगों, किसानों और गरीबों को कोई फायदा नहीं मिला, इसका सारा फायदा भी सिर्फ 15-20 देश के सबसे बड़े पूंजीपतियों को हुआ. राहुल गांधी सोमवार को झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे.

सरकार बनी तो किसानों का कर्ज होगा माफ

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस-गठबंधन की राज्य में सरकार बनेगी, तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा और जमीन की रक्षा की जाएगी.

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से यह वायदा किया गया था कि उद्योग स्थापित होने पर किसानों और जिनकी जमीन है, उसे लौटा दिया जाएगा, इस वायदे को कांग्रेस सरकार ने पूरा किया.

राहुल गांधी ने कहा कि जब कांग्रेस ने वहां विधानसभा चुनाव में धान का प्रति क्विंटल खरीद मूल्य 2500 रू. देने का वायदा किया, तो भाजपा नेताओं ने कहा कि यह संभव ही नहीं है, लेकिन पार्टी ने यह वायदा भी पूरा किया और किसानों की कर्जमाफी की घोषणा को भी पूरा किया.

कांग्रेस के स्टार प्रचारक ने कहा कि प्रधानमंत्री और झारखंड के मुख्यमंत्री अपने हर भाषण में रोजगार की बात करते है. मेक इन इंडिया की बात करते है, लेकिन नोटबंदी और जीएसटी से आज देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गयी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रायपुर में मिली महिला और बच्ची की अधजली लाश

Next Post

बेरोजगारी से जूझ रहे नौजवन एवं शिक्षा की लचर व्यवस्था को देखकर आया हूं चुनावी मैदान में : कांग्रेस

Next Post
बेरोजगारी से जूझ रहे नौजवन एवं शिक्षा की लचर व्यवस्था को देखकर आया हूं चुनावी मैदान में  : कांग्रेस

बेरोजगारी से जूझ रहे नौजवन एवं शिक्षा की लचर व्यवस्था को देखकर आया हूं चुनावी मैदान में : कांग्रेस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d