BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हर विषय पर टांग अड़ाना है राहुल गांधी का मकसद : संबित पात्रा

by bnnbharat.com
December 26, 2019
in समाचार
हर विषय पर टांग अड़ाना है राहुल गांधी का मकसद : संबित पात्रा

हर विषय पर टांग अड़ाना है राहुल गांधी का मकसद : संबित पात्रा

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ‘झूठों का सरदार’ बताते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री के लिए जिस तरह की अशोभनीय भाषा का वह इस्तेमाल करते हैं, उससे ज्यादा उनसे अपेक्षा की भी नहीं जा सकती.

भाजपा मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा है कि आरएसएस का प्रधानमंत्री भारत से झूठ बोलता है. राहुल गांधी से अच्छी भाषा की अपेक्षा करना ये बहुत ज़्यादा अपेक्षा करने जैसा है.

उन्होंने कहा कि ये कहना अतिशोक्ति नहीं होगी की हम राहुल गांधी को ‘झूठों का सरदार’ कहें. क्योंकि राहुल गांधी को राफेल के मामले में क्षमा मांगनी पड़ी थी क्योंकि उन्होंने झूठ बोला था.

पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि ऐसा कोई डिटेंशन कैंप नहीं है, जिसमें एनआरसी के बाद हिंदुस्तान के मुसलमानों को रखा जाएगा. ये झूठ फैलाया जा रहा है. इसमें प्रधानमंत्री ने क्या झूठ बोला है.

उन्होंने कहा कि दिसंबर 2011 की प्रेस विज्ञाप्ति में खुद राहुल गांधी की सरकार ने माना है की उन्होंने असम में तीन डिटेंशन सेंटर बनवाए थे. 13 दिसम्बर 2011 को केंद्र सरकार के एक प्रेस रिलीज में कहा गया था कि तीन डिटेंशन कैंप असम में खोले गये हैं और 362 लोग इन सेंटर में रख गए हैं. 2011 में केंद्र में कांग्रेस सरकार थी.

20 अक्टूबर 2012 को असम की कांग्रेस सरकार ने श्वेत पत्र जारी किया था. इसमें पेज 38 में लिखा है कि केंद्र सरकार ने असम सरकार को यह निर्देश दिया है कि आप डिटेंशन सेंटर सेट कीजिए. गुवाहटी हाईकोर्ट में हुए एक केस के अनुसार कोर्ट ने माना है कि 2009 में जो पत्रक उस समय के गृह मंत्रालय ने जारी किया था, उसके अंदर डिटेंशन सेंटर और उसमें लोगों को रखने के नियम हैं. कोर्ट स्पष्ट कहती है कि ये सब तब के गृह मंत्रालय के अनुसार हुआ था. पात्रा ने कहा कि वह ‘झूठों के सरदार’ से पूछना चाहते हैं कि क्या आज आप देश से फिर माफी मागेंगे.

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि किसी भी विषय पर राहुल गांधी का कोई ज्ञान नहीं है और हर विषय पर टांग अड़ाना है इनका मकसद न नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) का है और न ही नेशनल पापुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) का है. इनका मकसद एक है कि ये चाय वाला कैसे प्रधानमंत्री बन गया, जबकि प्रधानमंत्री तो प्रथम परिवार के व्यक्ति को ही बनना था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अज्ञात बंदूकधारियों ने 11 सैनिकों की हत्या की

Next Post

नकली अमेरिकी डॉलर और रुपयों के साथ 5 अपराधी गिरफ्तार

Next Post
नकली अमेरिकी डॉलर और रुपयों के साथ 5 अपराधी गिरफ्तार

नकली अमेरिकी डॉलर और रुपयों के साथ 5 अपराधी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d