केरल: केरल से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में देश में बढ़ती हिंसा के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया. उनका कहना है कि लोग अपने हाथ में कानून इसलिए ले रहे हैं क्योंकि इस देश को चलाने वाला शख्स हिंसा में विश्वास रखता है. उन्होंने यह भी कहा कि भारत दुनियाभर में दुष्कर्म की राजधानी के तौर पर जाना जाता है.
राहुल ने कहा, ‘भारत दुनियाभर में दुष्कर्म की राजधानी के तौर पर जाना जाता है. दूसरे देश यह सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर क्यों भारत अपनी बेटियों और बहनों की सुरक्षा करने में नाकाम है. यूपी से एक भाजपा विधायक पर महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप है और प्रधानमंत्री ने इसपर एक शब्द तक नहीं कहा.’

