BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कृषि कानून के विरोध में राहुल गांधी की विशाल ट्रैक्टर रैली कल, 10 हजार पुलिस जवान रहेंगे तैनात

by bnnbharat.com
October 3, 2020
in समाचार
कृषि कानून के विरोध में राहुल गांधी की विशाल ट्रैक्टर रैली कल, 10 हजार पुलिस जवान रहेंगे तैनात
Share on FacebookShare on Twitter

चंडीगढ़: किसानों के समर्थन और कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी कल पंजाब में विशाल ट्रैक्टर रैली करने जा रहे हैं. इस रैली में हजारों की संख्या में किसानों के शामिल होने की उम्मीद है. रैली में पांच हजार ट्रैक्टर शामिल होंगे. रैली में कांग्रेस के मंत्रियों, विधायकों और सभी दिग्गजों को मौजूद रहने को कहा गया है.

मोगा से शुरू होने वाली यह रैली हरियाणा के रास्ते दिल्ली में जाकर समाप्त होगी. रैली को लेकर कांग्रेसी और पंजाब का पूरा प्रशासन मैदान में उतर चुका है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश भर में 10 हजार पुलिस जवान तैनात किए गए हैं.
डीजीपी दिनकर गुप्ता खुद ट्रैक्टर रैली का जायजा लेने मोगा के बधनीकलां पहुंचे. उनके साथ लगभग 15 जिलों के एसएसपी समेत सभी बड़े अधिकारी मौजूद रहे. सीएम के सलाहकार कैप्टन संदीप संधू समेत कई दिग्गज रैली की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे.

यह है रोड शो का मैप

4 अक्तूबर: मोगा के निहाल सिंह वाला के बदनी कलां में सुबह 11 बजे एक सार्वजनिक बैठक से रोड शो की शुरुआत होगी. इसके बाद लुधियाना के जगराओं, चकर, लक्खा और माणूके होते हुए रायकोट के जटपुरा में एक जनसभा के साथ ही संपन्न होगा.

5 अक्तूबर: रोड शो की शुरुआत बरनाला चौक, संगरूर में समारोह से होगी. यहां से राहुल जनसभा के लिए भवानीगढ़ तक कार से जाएंगे. फतेहगढ़ छाना और बाहमना में समारोह. पटियाला के समाना के अनाज मंडी में जनसभा में शिरकत करेंगे राहुल गांधी.

6 अक्तूबर : पटियाला के दूधन साधा में होने वाली जनसभा में राहुल गांधी किसानों को संबोधित करेंगे. फिर पिहोवा सीमा से होते हुए कांग्रेस रोड शो हरियाणा में प्रवेश करेगा.

कृषि कानूनों पर गर्म पंजाब की सियासत

बता दें कि कृषि कानूनों को लेकर इस समय पूरे पंजाब में माहौल गर्म है. इस कानून के विरोध में पंजाब की 31 किसान यूनियनें सड़कों पर उतर चुकी हैं. पंजाब के गांवों में इन कानूनों के खिलाफ भारी आक्रोश है. सभी राजनीतिक दलों की नजर अब किसानों के वोट बैंक पर है.

यही कारण है कि सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी इस कानून के विरोध में है. ऐसे में अकाली दल भी पीछे नहीं है. हरसिमरत कौर बादल भी मंत्री पद से इस्तीफा देकर कानून के विरोध में उतर चुकी हैं. यही नहीं अकाली दल ने तो भाजपा से नाता भी तोड़ लिया है. इस समय अकाली दल भी सड़कों पर उतर चुका है. आम आदमी पार्टी भी किसानों के पक्ष में है. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रेमिका ने प्रेमी को बुलाया घर, परिजनों ने की पीट-पीटकर हत्या

Next Post

राम मंदिर की नींव पड़ गई, मगर यूपी में जंगल राज: शिवसेना

Next Post
राम मंदिर की नींव पड़ गई, मगर यूपी में जंगल राज: शिवसेना

राम मंदिर की नींव पड़ गई, मगर यूपी में जंगल राज: शिवसेना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d