BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राहुल गांधी की सभा फ्लॉपः अरूण

by bnnbharat.com
December 2, 2019
in Uncategorized
राहुल गांधी की सभा फ्लॉपः अरूण

राहुल गांधी की सभा फ्लॉपः अरूण

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुण उरांव ने सोमवार को सिमडेगा में हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा को फ्लॉप बताया है. उन्होंने राहुल गांधी से पूछा है कि आखिर क्या बात है कि वे केवल सिमडेगा, खूंटी और कोलेबिरा क्षेत्र में ही जाते हैं.

दूसरे चरण में ही राहुल को अचानक खूंटी, सिमडेगा क्यों याद आ गया. उन्होंने कहा कि पहले चरण में क्यों नहीं आये? उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए है कि राहुल गांधी को दरअसल डर सताता है कि इन क्षेत्रों के अलावा और अन्य क्षेत्रों में जाएंगे तो भीड़ जुटानी मुश्किल हो जाएगी. इससे कांग्रेस के दोहरे चरित्र को दर्शाता है.

उरांव ने राहुल गांधी से जानना चाहा कि वह अपने आप को किसी वर्ग विशेष का नेता समझते हैं या आम जनों का नेता. अगर वो अपने को आम जनों का नेता समझते हैं तो इन क्षेत्रों को छोड़कर दूसरे क्षेत्र में जाने की हिम्मत क्यों नहीं जुटा पाते. कांग्रेस आज भी तुष्टीकरण की राजनीति से उबर नहीं पा रही है. अरुण उरांव ने कहा की राहुल गांधी की रैली में कांग्रेस के नेताओं ने भारी भीड़ के आने का दावा किया था लेकिन खोदा पहाड़ निकली चुहिया वाली स्थिति हो गई. कुछ सौ लोग ही सभा स्थल तक पहुंचे और उन्हें भी जबरदस्ती ढो कर लाया गया. अरुण ने कहा कि जिस कांग्रेस के चार पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी छोड़ दी हो उसका राहुल गांधी भी बेड़ा पार नहीं लगा सकते.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

देखभालकर्ताओं की आवाज- केयर वर्ल्डवाइड

Next Post

NCC का दस दिवसीय ऑल इंडिया पतरातु ट्रैकिंग कैंप शुरू

Next Post
NCC का दस दिवसीय ऑल इंडिया पतरातु ट्रैकिंग कैंप शुरू

NCC का दस दिवसीय ऑल इंडिया पतरातु ट्रैकिंग कैंप शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d