BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राहुल गांधी का आग्रह, मध्य पूर्व में फंसे श्रमिकों को घर लाया जाए

by bnnbharat.com
April 15, 2020
in Uncategorized
राहुल गांधी का आग्रह, मध्य पूर्व में फंसे श्रमिकों को घर लाया जाए

राहुल गांधी का आग्रह, मध्य पूर्व में फंसे श्रमिकों को घर लाया जाए

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्र सरकार से मध्य पूर्व में फंसे श्रमिकों को वापस स्वदेश लाने का आग्रह किया, जहां उन मजदूरों के पास काम नहीं है.

उन्होंने कहा कि हजारों भारतीय मजदूर गहरे संकट में हैं और घर लौटने के लिए परेशान हैं. सरकार को उन्हें वापस लाना चाहिए और क्वारंटाइन में रखना चाहिए.

राहुल गांधी ने कहा, “कोविड-19 संकट और मध्य पूर्व में सारे व्यवसाय बंद होने से हजारों भारतीय श्रमिक गहरे संकट में फंस गए हैं और घर लौटने के लिए परेशान हैं. सरकार को हमारे भाइयों और बहनों को घर लाने के लिए विशेष विमानों का इंतजाम करना चाहिए. साथ ही उन्हें यहां लाने के बाद क्वारंटाइन में रखने की योजनाओं पर काम करना चाहिए.”

Also Read This: तबलीगी जमात मामला: मौलाना साद समेत कई लोगों पर गैर-इरादतन हत्या का केस, 1900 जमातियों को लुकआउट नोटिस जारी 

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय को सूचित किया कि विदेश में 13 मिलियन भारतीय, जिनमें प्रवासी और छात्र शामिल हैं, फंसे हुए हैं. सरकार कोविड-19 से प्रभावित देशों से आने वालों की बढ़ती संख्या से पैदा हो रहे गंभीर जोखिम को कम करने की कोशिश कर रही है.

सरकार ने भारतीय नागरिकों से आग्रह किया है कि वे भारत के भीतर वायरस के प्रसार को रोकने और स्वास्थ्य मशीनरी को घरेलू नियंत्रण पर प्रभावी ढंग से ध्यान देने के लिए इस वक्त जहां हैं, वहीं टिकें. ब्रिटेन में, लगभग 50,000 छात्रों सहित लगभग 400,000 भारतीय नागरिक हैं. ब्रिटेन सरकार ने अब 31 मई तक वीजा बढ़ा दिया है और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

सुप्रीम कोर्ट में अपने जवाब में एमईए ने कहा, “भारत में कोरोना वायरस प्रकोप के मौजूदा हालात और उपलब्ध सीमित संसाधनों को देखते हुए यह संभव नहीं है कि अन्य देशों से भारतीय नागरिकों को वापस लाया जाए. जबकि कई देशों में ऐसे लोगों की संख्या बहुत है जो विभिन्न कारणों से देश वापस आना चाहते हैं.”

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पैरासूट से गिरा अजूबा यंत्र, ग्रामीणों को लगा कोरोना फैलाने वाला यंत्र है!

Next Post

कोरोना महामारी में एक योद्धा के रूप में हमारी जंग जारी: बसंत साव

Next Post
कोरोना महामारी में एक योद्धा के रूप में हमारी जंग जारी: बसंत साव

कोरोना महामारी में एक योद्धा के रूप में हमारी जंग जारी: बसंत साव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d