BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राहुल गांधी के बयान की पाक के अखबारों व सोशल मीडिया में हो रही है प्रशंसा- धर्मेंद्र प्रधान

वर्चुअल रैली का सभी विस क्षेत्रों में किया गया लाइव प्रसारण

by bnnbharat.com
June 21, 2020
in Uncategorized
राहुल गांधी के बयान की पाक के अखबारों व सोशल मीडिया में हो रही है प्रशंसा- धर्मेंद्र प्रधान
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सीमा पूरी तरह से सुरक्षित है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कभी चीन के साथ समझौता किया, यह कहा कि आक्साई चीन में जहां घास भी नहीं उगता है,उसका कुछ हिस्सा कट भी जाए, तो कट जाए, ऐसा कहने वाले लोग आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर प्रश्न उठाता है, तो यह सिर्फ राजनीति से प्रेरित बात ही होगी. धर्मेन्द्र प्रधान रविवार को वर्चुअल रैली-झारखंड जनसंवाद रैली को संबोधित कर रहे थे.
बीजेपी के वरिष्ठ नेता धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि झारखंड में भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ कोई निजी लड़ाई नहीं लड़ी, अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने या निजी हितों की रक्षा को लेकर लड़ाई नहीं लड़ी, बल्कि सुराज के लिए संघर्ष किया. वीर भूमि की इस परंपरा झारखंड के सपूत ने भारत-चीन सीमा पर गलवान घाटी में भी निभाया, चीनी अताताईयों से संघर्ष में झारखंड का भी सपूत शहीद हुआ. उन्होंने शहीद जवान को नमन करते हुए कहा कि आक्साई चीन के बारे में कुछ लोग कहते थे कि वहां घास तक नहीं उग सकती, कुछ हिस्सा कट भी जाए, तो कट जाए, ऐसा कहने वाले लोग आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर सवाल उठाते है, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर्वदलीय बैठक में जवाब देते है, मन की बात रखते है और देश की भावना को प्रकट करते है. उन्होंने कहा कि संकट के इस क्षण में जब कुछ लोग राजनीतिक सवाल खड़े करते है, तो इसकी प्रशंसा पाकिस्तान के अखबारों में होती है, पाकिस्तान के सोशल मीडिया में होती है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कब चीन के राजदूत से मिलने जाते है,इसकी किसी को कुछ जानकारी नहीं होती है और जब प्रमाण मिलते है, तो इधर-उधर घूमा कर मान जाते है,ऐसे नेता को शर्म आनी चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सामान्य जनता को भरोसा है, उन्होंने मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन भी साफ किया कि अपने सैनिकों को उन्होंने खुली छूट दी है, देश की अखंडता को सुरक्षित रखने के लिए उचित कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि जो लोग 60 के दशक में जो लोग चीन की दलाली करते थे, वे फिर भारत के दुर्बल होने का सपना देख रहे है, लेकिन वह स्थिति नहीं आएगी, आज देश बदल चुका है, देश अपनी ताकत के साथ पूरा जवाब देगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डॉ. पुष्पा श्रीवास्तव झारखंड अभिभावक संघ की पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष मनोनीत

Next Post

बीजेपी नेता शहादत देने वाले परिवार को नसीहत न दें-कांग्रेस

Next Post
बीजेपी नेता शहादत देने वाले परिवार को नसीहत न दें-कांग्रेस

बीजेपी नेता शहादत देने वाले परिवार को नसीहत न दें-कांग्रेस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d