BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राहुल ने कहा- PM को केवल अपनी इमेज की चिंता

by bnnbharat.com
October 6, 2020
in समाचार
राहुल का हल्ला बोल, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर लॉन्च किया कैंपेन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख में चीन के अतिक्रमण पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. राहुल ने मंगलवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी को केवल अपनी छवि की चिंता है और इस इमेज को बचाने के लिए उन्होंने चीन को 1200 वर्गकिलोमीटर जमीन दे दी. इसके अलावा कांग्रेस नेता ने हाथरस घटना पर पीएम मोदी की ओर से बयान नहीं दिए जाने पर सवाल उठाए. राहुल ने कहा कि वह पीड़ित परिवार कोयह अहसास कराना चाहते थे कि वे अकेले नहीं हैं.

पटियाला में मीडिया से बातचीत में राहुल ने कहा, ‘क्या आप जानते हैं कि चीन हमारी जीन हड़पने में कैसे कामयाब हुआ? यह इसलिए हो सका क्योंकि उसे पता है कि भारत में शीर्ष पर बैठे व्यक्ति को अपनी छवि बहुत प्यारी है. प्रधानमंत्री ने विपक्ष के नेताओं और देश को बताया कि हमारी एक इंच जमीन पर भी चीन का कब्जा नहीं हुआ है लेकिन वास्तविकता कुछ दूसरी है. पीएम मोदी ने अपनी छवि बचाने के लिए देश से झूठ बोला. उन्होंने 1200 वर्ग किलोमीटर जमीन चीन को दे दी है. यह वास्तविकता है.’

राहुल गांधी ने हाथरस घटना पर कोई बयान नहीं देने के लिए प्रधानमंत्री पर सवाल उठाए. राहुल ने कहा कि पूरे देश ने देखा कि पीड़ित परिवार के साथ प्रशासन ने कैसा बर्ताव किया लेकिन प्रधानमंत्री ने एक शब्द भी कुछ नहीं कहा. राहुल ने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं पीड़ित परिवार को यह अहसास कराना चाहता था कि वे अकेले नहीं हैं. हम उनके लिए वहां गए थे. उत्तर प्रदेश प्रशासन की तरफ से पूरे परिवार को निशाना बनाया गया लेकिन पीएम ने एक शब्द भी नहीं कहा.’

लॉकडाउन के दौरान मजदूरों एवं कामगारों की दशा पर राहुल ने कहा कि अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले छोटे एवं मझोले उद्योगों को मोदी सरकार ने नष्ट कर दिया है. यह दोनों उद्योग बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार देते हैं. कांग्रेस नेता ने कहा, ‘कोरोना संकट को लेकर मैंने फरवरी में ही सरकार को आगाह किया था लेकिन उस समय यह कहा गया कि मैं मजाक कर रहा हूं.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजस्थान रॉयल्स आज करेगी मुंबई इंडियंस का सामना

Next Post

बिहार चुनाव 2020: भाकपा माले ने की 19 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा, तीन विधायकों को मिला टिकट

Next Post
बिहार चुनाव 2020: भाकपा माले ने की 19 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा, तीन विधायकों को मिला टिकट

बिहार चुनाव 2020: भाकपा माले ने की 19 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा, तीन विधायकों को मिला टिकट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d