नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक ब्यान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की कमजोर नीति का चीन ने फायदा उठाया है. इस पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पलटवार करते हुए राहुल गांधी को राजनीति का बालक बताया.
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले अपने परिवार का इतिहास पढ़कर आएं और फिर भारत चीन मसले पर बात करें. विज ने विदेश व आर्थिक नीति पर कहा कि प्रधानमंत्री ने दोनों नीति को बिलकुल ठीक रखा हुआ है.
इसके साथ विज ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधा. अनिव विज ने हुड्डा के उस ब्यान पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने हरियाणा की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे.
विज ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था दुरुस्त है. उन्होंने हुड्डा से ही सवाल किया कि भाजपा के राज में कोई एक केस बताए जिसमें पुलिस ने करवाई न की हो.

