BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार चुनाव की राहुल ने संभाली कमान, 6 अगस्त को कांग्रेस नेताओं के साथ करेंगे वर्चुअल बैठक

by bnnbharat.com
August 5, 2020
in Uncategorized
बिहार चुनाव की राहुल ने संभाली कमान, 6 अगस्त को कांग्रेस नेताओं के साथ करेंगे वर्चुअल बैठक
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अब कांग्रेस भी वर्चुअल मैदान में कूद गई है. कांग्रेस की तरफ से पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसकी कमान संभाल ली है. राहुल छह अगस्त को बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष समेत चार कार्यकारी अध्यक्षों से लेकर जिला और प्रखंड अध्यक्ष तक से ऑनलाइन जुड़ेंगे और उन्हें वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे.

राहुल गांधी बाढ़ और कोरोना संकट के साथ-साथ चुनाव की तैयारी को लेकर पार्टी के नेताओं से चर्चा करेंगे. राहुल गांधी के कार्यालय द्वारा बिहार कांग्रेस के नेताओं को छह अगस्त की प्रस्तावित वर्चुअल रैली की जानकारी दी गई है. नेताओं को पूरी तैयारी के साथ बैठक में आने को कहा गया.

दिल्ली से आदेश मिलने के बाद प्रदेश स्तर के नेता कार्यक्रम को लेकर सक्रिय हो गए हैं. पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं से लेकर जिला, प्रखंड अध्यक्षों तक को फोन जाने लगा है. सभी नेताओं को स्पष्ट रूप से कहा जा रहा है कि वो अपने-अपने जिले प्रखंड से जुड़ी सभी जानकारियों के साथ तैयार रहें.

राहुल गांधी किसी से भी बाढ़ के ताजा हालत, कोरोना वायरस और विधानसभा चुनाव से संबंधित तैयारियों पर जानकारी ले सकते हैं. विधानसभा चुनाव के साथ बाढ़ और कोरोना पर करेंगे बात इस वर्चुअल मीटिंग में राहुल गांधी बिहार विधानसभा चुनाव की अब तक की गई तैयारियों, कोरोना की स्थिति, पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान का हाल जानेंगे.

यह दूसरा मौका है जब खुद राहुल गांधी वर्चुअल माध्यम से पार्टी नेताओं से जुड़ेंगे. इसके पहले भी वो कोरोना को लेकर वर्चुअल माध्यम से प्रदेश स्तर के नेताओं से बात कर चुके हैं. इस बार उनका यह कार्यक्रम वृहद पैमाने पर होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अनएकेडमी का तीन दिवसीय वर्चुअल सम्‍मेलन ‘एनजीनियस’ 7 अगस्त से

Next Post

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने सभी दलों से मांगा सुझाव

Next Post
जाति आधारित जनगणना कराने का प्रस्ताव बिहार विधानसभा में पास

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने सभी दलों से मांगा सुझाव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d