BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राहुल का मोदी सरकार पर निशाना, कहा- नॉन बुलेट प्रूफ ट्रक में जवान, PM के लिए करोड़ों का विमान

by bnnbharat.com
October 10, 2020
in समाचार
राहुल का मोदी सरकार पर निशाना, कहा- नॉन बुलेट प्रूफ ट्रक में जवान, PM के लिए करोड़ों का विमान
Share on FacebookShare on Twitter


नई दिल्ली: वीवीआईपी हस्तियों के आने-जाने के लिए विमान खरीदने को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने निशाना साधा है. शनिवार को उन्होंने ट्रक में यात्रा कर रहे सेना के जवानों का एक वीडियो जारी किया. गांधी ने कहा कि जवानों को नॉन बुलेट प्रूफ ट्रकों में शहीद होने के लिए भेजा जा रहा है.

राहुल ने ट्वीट कर कहा, ‘हमारे जवानों को नॉन-बुलेट प्रूफ ट्रकों में शहीद होने भेजा जा रहा है और प्रधानमंत्री के लिए 8,400 करोड़ के हवाई जहाज. क्या यह न्याय है?’ राहुल ने केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लिए खरीदे गए वीवीआईपी विमान को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है.

राहुल ने जो वीडियो जारी किया है उसमें दिख रहा है कि वाहन के अंदर बैठे कई सैनिक कथित तौर पर यह चर्चा कर रहे हैं कि गैर-बुलेटप्रूफ ट्रकों के जरिए उन्हें भेजना कैसे खतरनाक है. वैसे यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस सांसद ने वीवीआईपी विमानों को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है. 

पिछले हफ्ते राहुल गांधी ने पंजाब में कृषि कानूनों के विरोध में आयोजित की गई रैली में भी इस मुद्दे को उठाया था. उन्होंने कहा था, ‘एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी ने 8,000 करोड़ रुपये के दो विमान खरीदे हैं. दूसरी तरफ चीन हमारी सीमाओं पर है और हमारे सुरक्षा बल हमारी सीमा की रक्षा के लिए कठोर ठंड का सामना कर रहे हैं.’

किसान आंदोलन में राहुल गांधी से जब पूछा गया कि वह जिस ट्रैक्टर पर बैठे थे, उसमें सोफे लगे थे. इसपर राहुल गांधी ने कहा था कि नरेंद्र मोदी ने 8,000 करोड़ के दो विमान खरीदे हैं, उसमें तो पूरा पलंग है. केवल इसलिए क्योंकि उनके दोस्त ट्रंप के पास भी ऐसा ही है. बता दें कि तीन अक्तूबर को भारत को अमेरिका से दो बी-777 विमान मिले हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

HDFC बैंक लूट कांड में फरार अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post

MS धोनी की बेटी जीवा को लेकर की गई भद्दी टिप्पणी के बाद आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

Next Post
MS धोनी की बेटी जीवा को लेकर की गई भद्दी टिप्पणी के बाद आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

MS धोनी की बेटी जीवा को लेकर की गई भद्दी टिप्पणी के बाद आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d