22 पीस रॉयल स्टैग शराब बरामद
बरकट्ठा: बरकट्ठा पुलिस ने शनिवार को रात्रि में लगभग 9 बजे अवैध महुआ शराब के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया. जहां पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अंजनी कुमार, पीएसआई बजरंग महतों, नवीन कुमार पांडेय, प्रशांत कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से छापामारी टीम में शामिल थे.
छापेमारी के दौरान तुर्कबाद स्थित बाबरची नामक चौमिन सेंटर, फास्ट फूड दुकान से 375 मिलीग्राम का 22 पीस रॉयल स्टैग (अंग्रेजी शराब) जब्त किया गया.
मौके पर दुकान संचालक अनिल कुमार राम पिता भुनेश्वर राम साकिन गंगपाचो थाना बरकट्ठा जिला हजारीबाग को गिरफ्तार किया गया. मामले को लेकर बरकट्ठा थाना कांड संख्या-198/2020 तथा धारा-272, 273, 290 भा0द0वि0 व 47 ए उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया.

