गिरिडीह : गिरिडीह में गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बेंगाबाद, गांडेय एवं अहिल्यापुर थाना अंतर्गत छापामारी किया. इस दौरान दस साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. यह जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता में दी.

