BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सांसद प्रतिनिधि राजकुमार यादव के दूसरे ठिकाने पर छापेमारी

by bnnbharat.com
October 20, 2020
in समाचार
सांसद प्रतिनिधि राजकुमार यादव के दूसरे ठिकाने पर छापेमारी
Share on FacebookShare on Twitter

कोडरमा: कोडरमा के उपायुक्त रमेश घोलप को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीओ मनीष कुमार के नेतृत्व में कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी के सांसद प्रतिनिधि व करीबी कार्यकर्ता राजकुमार यादव के दूसरे ठिकाने पर प्रशासन की टीम ने सोमवार की संध्या धावा बोला.

कोडरमा बोनकाली स्थित फेल्सफर के इस फैक्ट्री में टीम के द्वारा छापेमारी की जा रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अड्डे से भी अवैध रूप से फेल्सफर, क्वा‌र्ट़्ज पत्थर का भंडार, माइका स्क्रैप आदि मिलने की खबर है.

जिला प्रशासन के द्वारा उक्त स्थल को भी सील करने की तैयारी की जा रही है. बताया जा रहा है कि उक्त फैक्ट्री का एक हिस्सा वन क्षेत्र अंतर्गत आता है, जिसपर अवैध कब्जा जमाया गया है. समाचार भेजे जाने तक उक्त फैक्ट्री में छापेमारी अभियान जारी है.

मौके पर एसडीओ मनीष कुमार के अलावा खनन पदाधिकारी माहिर सलकर, कोडरमा थाना प्रभारी द्वारिका राम, कोडरमा नगर पंचायत के प्रशासक जितेंद्र कुमार जैसल समेत काफी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद हैं.

ज्ञात हो कि शनिवार की देर रात भाजपा नेता राजकुमार यादव के लोकाई बाइपास रोड स्थित फैक्ट्री व गोदाम में भी छापेमारी कर अवैध माइका भंडार, अवैध लकड़ी, एक्सपायरी कोल्डड्रिक, बिस्कुट, चिप्स आदि बरामद किया गया था.

उक्त परिसर को भी प्रशासन के द्वारा सील कर दिया गया है. साथ ही इस मामले में प्रशासनिक कार्रवाई चल रही है. बहरहाल उपायुक्त के निर्देश पर जिला प्रशासन के द्वारा राजनीतिक संरक्षण में अवैध कार्य चलाने वाले लोगों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दुष्कर्म की घटना पर झामुमो विधायक का बयान, घटना के लिए अभिभावक भी दोषी

Next Post

अवैध शराब लदे तेज रफ्तार कार ने पांच को रौंदा

Next Post
बेकाबू हुई कार, दो बच्चों समेत चार को कुचला

अवैध शराब लदे तेज रफ्तार कार ने पांच को रौंदा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d