रांची: रांची जिला प्रशासन के द्वारा चुटिया थाना इलाके के पावर हाउस के समीप अवैध रूप से गुटखा और तंबाकू बेच रहे दुकानदारों पर छापामारी की गई. छापेमारी में दुकान के अंदर प्रतिबंधित सामान बरामद किया गया.
मौके पर ही दुकानदारों से फाइन वसूला गया और दोबारा पकड़े जाने पर जेल भेजने की भी चेतावनी दी गई. यह छापामारी रांची के एसडीओ के आदेश पर हुई. इस छापेमारी में फूड सेफ्टी ऑफिसर के अलावा जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे .

