BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अवैध कोयला खनन को लेकर बालूमाथ के मासियातू में हुई छापेमारी

by bnnbharat.com
February 21, 2020
in समाचार
अवैध कोयला खनन को लेकर बालूमाथ के मासियातू में हुई छापेमारी
Share on FacebookShare on Twitter

पंकज सिन्हा,

लातेहार:  उपायुक्त जिशान कमर के निर्देश पर जिले के बालूमाथ के मासियातू में अवैध कोयला खनन कार्य होने की सूचना पर शुक्रवार को एसडीओ सागर कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई एवं अवैध कोयला खनन कार्य में लगे डीजल पंप,हथौड़ा,छेंनी,कुदाल समेत अन्य सामग्री को जब्त किया गया. साथ ही अवैध कोयला खदान को जेसीबी से ध्वस्त करते हुए रास्ते को भी बंद कर दिया गया.

क्या है मामला

उपायुक्त जिशान कमर को गुप्त सूचना मिली थी कि राजवार कोल ब्लांक के मासियातू में कोयले का अवैध खनन किया जा रहा है जिस पर उपायुक्त के निर्देश एसडीओ सागर कुमार,डीएमओ आनंद कुमार,एसडीपीओ रणवीर सिंह एवं सीओ रवि कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई एवं मासियातू पहुंच कर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान स्थल पर भारी मात्रा में कोयले का अवैध खनन को पकड़ा गया एवं खनन कार्य में लगे एक डीजल पंप,हथौड़ा,कुदाल,छेंनी समेत अन्य सामग्री को जब्त किया गया. हालाकि गठित टीम के पहुंचने के पूर्व अवैध खनन में संलिप्त लोग भाग गए थे. इस दौरान तीन जेसीबी लगा कर अवैध कोयले खदान को ध्वस्त कर दिया गया एवं कोयले खदान तक आने वाले सभी रास्ते को भी बंद कर दिया गया.

अवैध कोयले खनन कार्य में लगे संलिप्त लोगों की हो रही है जांच

बालूमाथ के मासियातू में हो रहे अवैध कोयला खनन कार्य को गठित टीम के द्वारा ध्वस्त करने के बाद एसडीओ सागर कुमार ने कहा है कि अवैध कोयला खनन कार्य में संलिप्त लोगों की जांच हो रही है. उन्होंने स्पष्ट कहा है कि अवैध खनन कार्य करने वाले लोगों को बख्सा नहीं जाएगा ऐसे लोगों को चिहिंत कर प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेजा जाएगा.

अवैध खनन बर्दाश्त नहीं 

जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने कहा कि जिले में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं की जाएगी जिले में हो रहे अवैध खनन पर विभाग पैनी नजर बनाएं हुए है एवं लगातार अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई भी कर रही है. उन्होंने बताया कि बालूमाथ के मासियातू में काफी नक्सल प्रभावित एरिया है जहां अवैध कारोबारियों के द्वारा खनन कार्य किया जा रहा था. उन्होंने बताया कि मामले की पूरी जांच की जा रही है एवं कोयले के अवैध खनन करने माफियाओं पर पैनी नजर बनाए हुए है और ऐसे लोगों पर सीधी कार्रवाई की जाए .

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सड़क दुर्घटना में 9 लोग घायल, दो की हालत गंभीर

Next Post

फेडरेशन कप और चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए झारखंड टेनिस क्रिकेट टीम का चयन 23 फरवरी को

Next Post
फेडरेशन कप और चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए झारखंड टेनिस क्रिकेट टीम का चयन 23 फरवरी को

फेडरेशन कप और चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए झारखंड टेनिस क्रिकेट टीम का चयन 23 फरवरी को

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d