जमशेदपुर: जमशेदपुर ड्रग इंस्पेक्टर ने टीम के साथ जुगसलाई डी कोस्टा रोड स्थित बालाजी ड्रग सर्जिकल एवं बालाजी ट्रेडर्स के दफ्तर में छापेमारी की.
छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में हैंड सेनिटाइजर और हैंडवाश बरामद किया गया. अभी छापेमारी जारी है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह कालाबाजारी है या डुप्लीकेट सेनिटाइजर के बॉक्स है.

