BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अवैध शराब के अड्डों पर छापा, 10 गिरफ्तार,550 लीटर तैयार शराब बरामद

by bnnbharat.com
August 7, 2020
in समाचार
अवैध शराब के अड्डों पर छापा, 10 गिरफ्तार,550 लीटर तैयार शराब बरामद
Share on FacebookShare on Twitter

 जगदम्बा प्रसाद शुक्ल,

प्रयागराज:   प्रयागराज में घूरपुर थाने की करमा चौकी क्षेत्र के पंवरी गांव में गुरुवार को पुलिस ने अवैध शराब के अड्डों पर छापेमारी करके भारी मात्रा में लहन नष्ट कर दिया. साथ ही मौके से दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया. एस ओ भुवनेश कुमार चौबे को सूचना मिली कि पंवरी गांव के बढैया का पुरवा में भारी मात्रा में अवैध शराब बनाई जा रही है. सूचना मिलते ही एसओ के नेतृत्व में करछना की आबकारी टीम व भारी पुलिस बल के साथ चारों तरफ से घेराबंदी करके छापेमारी की गई.

पुलिस को देखते ही वहां अफरा तफरी मच गई और लोग इधर उधर भागने लगे. मौके से दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया जिसमें गीता देवी, राजकुमार, कैलाश, बुद्धमान, राजू भारतीया, राकेश कुमार, राम गोपाल, चौधरी, राम मिलन व शीलू शामिल है. पुलिस ने मौके पर धधक रही नौ भट्ठियां तथा शराब बनाने के उपकरण तोड़ दिए. 90 कुंतल महुए का लहन नष्ट कर दिया गया तथा अर्धनिर्मित शराब को जमीन में गिराकर नष्ट कर दिया गया.

पुलिस ने 550 लीटर तैयार शराब को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया. पकड़े गए सभी आरोपियों को थाने लाया गया और सभी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की टीम द्वारा पुलिसकर्मी भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर किया गया सम्मानित

Next Post

किसान अपनी फसलों का बीमा 18 अगस्त तक करवा सकते हैं: मंत्री पटेल

Next Post
किसान अपनी फसलों का बीमा 18 अगस्त तक करवा सकते हैं: मंत्री पटेल

किसान अपनी फसलों का बीमा 18 अगस्त तक करवा सकते हैं: मंत्री पटेल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d