जगदम्बा प्रसाद शुक्ल,
प्रयागराज: प्रयागराज में घूरपुर थाने की करमा चौकी पुलिस ने एसओ के नेतृत्व में शनिवार की शाम तिवारी का पूरा गांव में छापेमारी करके अवैध शराब के अड्डों को तहस-नहस कर दिया. मौके से 250 लीटर शराब बरामद की गई तथा 2 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की गई.
पुलिस को सूचना मिली कि तिवारी का पूरा में भारी पैमाने पर शराब बनाई जा रही है. सूचना मिलते ही एसओ भुवनेश कुमार चौबे और चौकी इंचार्ज करमा अखिलेश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की. पुलिस की भनक लगते ही अवैध शराब बनाने वाले इधर-उधर भागने लगे.
पुलिस ने दौड़ाकर कर दो लोगों को पकड़ लिया. मौके पर पुलिस ने दर्जनों शराब की भट्ठियों को तोड़ दिया तथा 6 कुंतल से अधिक वाहन नष्ट कर दिया. शराब बनाने के उपकरण और अर्ध निर्मित शराब को भी नष्ट कर दिया गया. 250 लीटर तैयार शराब को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया तथा 2 लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया.

