साहेबगंज, बरहरवा: धनबाद रेल DSP साजिद जफर ने अपने दौरे के दौरान बरहरवा रेल थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने रेल थाना प्रभारी ऐनुल हक से थाना क्षेत्र के विभिन्न कांडों को लेकर समीक्षा बैठक भी किया.
वहीं बैठक में उन्होंने स्टेशन परिसर में यात्रीयों से संबंधित सुरक्षा का भी जायजा लिया. बरहरवा रेल थाना प्रभारी ऐनुल हक ने रेल कार्यालय के भवन को दुरुस्त करने का मांग किया.
इस मौके पर बरहरवा रेल थाना के पदाधिकारी एवं पुलिस के जवान मौजूद थे.

