नई दिल्ली:- केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों (Farm Laws) को वापस लेने और अपनी मांगों को लेकर अड़े किसान अब ट्रेनों का चक्का जाम करेंगे. भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने कल यानी 18 फरवरी को देशभर में ट्रेनों को रोकने का ऐलान किया है. टिकैत का कहना है कि रेल रोककर सरकार को संदेश देना चाहते हैं कि रेलों को चलाया जाए. रेल रोको अभियान कल 12 बसे से 3 से 4 बजे तक रहेगा.जानें कब से कब तक चलेगा अभियान
किसान नेता राकेश टिकैत ने बताया कि, कल रेल रोको अभियान 12 बसे से 3-4 बजे तक रहेगा. हम तो रेल चलाने की बात कर रहे हैं. अगर रेल रोकेंगे तो संदेश देंगे कि रेल चले. गांव के लोग अपने हिसाब से रेल रोको अभियान का संचालन कर लेंगे.

