बिश्जीत शर्मा,
साहेबगंज: रेल प्रशासन के द्वारा झिकटिया बिंदु धाम मंदिर के बगल में पत्थर स्टोन रैक लोडिंग साईड पर लोगों के द्वारा बनाए गए रास्ते पर सरकारी पिलर गाड़ा गया. मालुम हो कि बिंन्दुधाम मंदिर के बगल में रेलवे का रैंक लोडिंग प्वाइंट है जो कई बरसों चल हैं.
लेकिन कुछ स्थानीय लोगों के द्वारा अपने निजी लाभ के लिए रेलवे के जमीन का अतिक्रमण करते हुए निजी रास्ता बनकर रेल लाईन को पार करते हुए भारी व्यवसायिक बड़े बड़े स्टोन चिप्स लदे ट्रकों को रेल लाईन के ऊपर से पार कराने का धंधा चालू कर दिया था और इसके बदले इन लोगों के द्वारा प्रति ट्रक नजराना के रूप में रुपयों की उगाही किया जाता था, जो एक दिन में कई हजार रुपये तक होती थी.
इस खेल में रेलवे के स्थानीय पदाधिकारियों की भी मिलीभगत से इंकार नहीं किया जा सकता है. जो सबकुछ जानते हुए भी मौन था. जब इस गोरखधंधे का शिकायत आमलोगों के द्वारा रेलवे के वरिष्ठ पदाधिकारियों को करने के बाद रेल प्रशासन की नींद खुली और वह अपने रेलवे के जमीन पर पिलर गाड़ दिया, ताकि रेल के लाईन एवं जमीन होते हुए कोई भी व्यवसायिक वाहनों का प्रवेश नहीं हो सके.

