बिहार: रेलवे बोर्ड ने किऊल होकर चलने वाली तूफान एक्सप्रेस और अपर इंडिया सहित सात जोड़ी ट्रेनों का परिचालन पूर्णतया बंद करने का निर्णय लिया गया है. रेलवे ने कुल 17 ट्रेनों की सूची जारी की है. जो हमेशा के लिए बंद कर दी जाएगी.
रेलवे बोर्ड ने किऊल रेलवे स्टेशन होकर चलने वाली निम्न ट्रेनों का परिचालन बंद करने का निर्णय लिया है.
- ट्रेन संख्या 13131 कोलकता-पटना एक्सप्रेस,
- ट्रेन संख्या 13132 पटना-कोलकता एक्सप्रेस,
- ट्रेन संख्या 13007 हावड़ा-श्रीगंगा नगर उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस,
- ट्रेन संख्या 13008 श्रीगंगा नगर-हावड़ा उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस
- ट्रेन संख्या 53043 हावड़ा-राजगीर पैसेंजर तथा
- ट्रेन संख्या 53044 ट्रेन संख्या 13119 अप सियालदह-दिल्ली एक्सप्रेस,
- ट्रेन संख्या 13120 आनंद विहार-सियालदह एक्सप्रेस,
- ट्रेन संख्या 13133 सियालदह-वाराणसी एक्सप्रेस,
- ट्रेन संख्या13134 वाराणसी-सियालदह एक्सप्रेस,
- ट्रेन संख्या 13049 हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस ,
- ट्रेन संख्या 13050 अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस,
- ट्रेन संख्या 13123 सियालदह-सीतामढ़ी एक्सप्रेस,
- ट्रेन संख्या 13124 सीतामढ़ी-सियालदह एक्सप्रेस राजगीर-हावड़ा पैसेंजर ट्रेन का परिचालन बंद करने का निर्णय लिया है.

