BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रेलवे ने व्यवसायिक प्रतिष्ठान के प्रतिनिधियों के साथ की चर्चा

by bnnbharat.com
July 23, 2020
in समाचार
रेलवे ने व्यवसायिक प्रतिष्ठान के प्रतिनिधियों के साथ की चर्चा
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: मंडल रेल प्रबंधक नीरज अम्बष्ठ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से व्यवसायिक प्रतिष्ठान के प्रतिनिधियों के साथ बुधवार को विस्तृत चर्चा की. कोरोनावायरस के संक्रमण एवं लॉकडाउन के कारण किसी एक स्थान पर बैठकर व्यवसायियों के साथ बैठक करना संभव नहीं हो पा रहा है.

थोक एवं खुदरा लदान में वृद्धि और अनलोडिंग को सुचारू रूप से करने पर चर्चा की. उनकी समस्याओं को जाना और उनके सुझाव भी लिए.

लॉकडाउन के कारण लोडिंग एवं अनलोडिंग निश्चित समय पर नहीं हो पा रहे हैं. ऐसी परिस्थिति में व्यवसायियों ने रेलवे प्रशासन से नियमानुसार उनकी सहायता करने की अपेक्षा जताई.

साथ ही कोरोना वायरस के संक्रमण एवं लॉकडाउन की प्रतिकूल परिस्थिति में भी रेल प्रशासन की ओर से समय-समय पर किए गए सहायता के लिये आभार व्यक्त किया.

ज्ञात रहे कि रांची रेल मंडल ने अप्रैल 2020 से जून 2020 लॉकडाउन की अवधि में 143 रेको का लदान किया. यह प्रतिदिन लगभग 90 वैगन होता है. इस अवधि में 136 रेकों का अनलोडिंग किया गया है.

रेल प्रशासन ने व्यवसायियों को आश्वस्त किया कि उन्हें गुड्स शेड और परिसर में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी. उन्हें गुड्स शेड के लिए एप्रोच रोड,  विद्युत, पीने के  पानी,  शौचालय, एवं  विश्राम कक्ष की सुविधा दी जाएगी. इससे उन्हें अधिक लदान करने में एवं रेलवे को अधिक लदान प्राप्त करने में सहूलियत होगी.

व्यवसायिक प्रतिष्ठान की ओर से संतोष कुमार मलिक- बीपीसीएल, वीरेंद्र बहादुर जोशी- एचईसी, सुरेश अग्रवाल-पासा इंडिया प्राइवेट लीमिटेड, रवि भूषण सिंह-हिंडालको मुरी, अभिषेक कुंवर-हिंडालको लोहरदगा, अंकुर जैन-रतनलाल ताराचंद, प्रेमचंद्र झा-सीसीएल रजरप्पा, तुषित सेल्स के प्रतिनिधि, विकास प्रताप एवं जगन्नाथ ने चर्चा में भाग लिया.

रेल प्रशासन की ओर से अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) एमएम पंडित, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सह मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवनीश, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक शांतनु मुखर्जी एवं सहायक मंडल परिचालन प्रबंधक विभूति नारायण शर्मा ने चर्चा में भाग लिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रिम्‍स से भागे हुए कॉविड पॉजिटिव मरीज को पुलिस ने किया बरामद

Next Post

समय के साथ कोरोना के रंग-रुप में भी बदलाव, अब हुआ और भी घातक

Next Post
समय के साथ कोरोना के रंग-रुप में भी बदलाव, अब हुआ और भी घातक

समय के साथ कोरोना के रंग-रुप में भी बदलाव, अब हुआ और भी घातक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d