BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

होली के मौके पर रेलवे चला रहा है ये स्पेशल ट्रेनें

by bnnbharat.com
March 27, 2021
in समाचार
होली के मौके पर रेलवे चला रहा है ये स्पेशल ट्रेनें
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : होली के त्यौहार पर यात्रियों का सफर आसान करने के लिए भारतीय रेलवे ने देश के अलग अलग हिस्सों के लिए होली स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की है. होली के कारण इस समय ज्यादातर ट्रेनों की सीटें फुल हो चुकी हैं ऐसे में यात्री अब इन स्पेशल ट्रेनों से घर जा सकते हैं. पहले इन ट्रेनों को मार्च महीने में ही चलाए जाने की योजना थी लेकिन रेलवे ने अब इसकी समय सीमा बढ़ाकर जून तक कर दी है. इससे होली के बाद वापसी की समस्या भी काफी हद तक दूर हो जाएगी.

भारतीय रेलवे के अनुसार इन ट्रेनों में केवल पहले से कन्फर्म्ड टिकट वाले यात्री ही सफर कर सकेंगे साथ ही इन ट्रेनों में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और रेलवे मंत्रालय द्वारा जारी कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करना भी अनिवार्य होगा. इनमें से कुछ ट्रेन रोजाना चलेंगी जबकि कुछ ट्रेन सप्ताह में दो बार, तीन बार या एक बार चलेंगी.

जानिए कौन कौन सी ट्रेन हैं शामिल

03512 आसनसोल-टाटानगर स्पेशल ट्रेन रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी. वहीं वापसी 03511 टाटानगर से आसनसोल के लिए भी रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को प्रस्थान करेगी. 03509 आसनसोल-गोंडा स्पेशल ट्रेन सोमवार को चलेगी. 03507 आसनसोल-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को प्रस्थान करेगी. भागलपुर से मुंबई के लिए 02335 भागलपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन रोजाना चलेगी. वहीं 02336 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-भागलपुर की सेवा भी रोज मिलेगी.

03419 भागलपुर-मुजफ़्फरपुर और 03420 मुजफ़्फरपुर-भागलपुर स्पेशल ट्रेन भी रोजाना चलेगी. इसके अलावा 02315 कोलकाता-उदयपुर सिटी गुरुवार को और 02316 उदयपुर सिटी-कोलकाता सोमवार को प्रस्थान करेगी. 02361 आसनसोल-CST मुंबई रविवार को और 02362 CST मुंबई-आसनसोल बुधवार को चलेगी.

07039 रक्सौल-हैदराबाद होली स्पेशल 31 मार्च को चलेगी. रक्सौल से तड़के 3:25 पर खुलकर धनबाद और बोकारो होते हुए दूसरे दिन रात 10:15 पर हैदराबाद पहुंचेगी. 04222 लखनऊ-कोलकाता होली स्पेशल शुक्रवार व मंगलवार को 30 मार्च तक चलेगी. 04221 कोलकाता-लखनऊ होली स्पेशल शनिवार व बुधवार को 31 मार्च तक चलेगी. 04520 नांगल डैम-कोलकाता होली स्पेशल 27 मार्च को चलेगी. 04519 कोलकाता-नांगलडैम होली स्पेशल 29 मार्च को चलेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महुआ माझी ने क्रिकेट ग्राऊंड में पहुंच दिव्यांग खिलाड़ियों का किया हौसलावर्द्धन

Next Post

TRAI ने जारी की एसएमएस रेगुलेशन के डिफॉलटर्स की लिस्ट, HDFC, PNB और SBI समेत 40 बड़े संस्थान सूची में शामिल

Next Post
TRAI ने जारी की एसएमएस रेगुलेशन के डिफॉलटर्स की लिस्ट, HDFC, PNB और SBI समेत 40 बड़े संस्थान सूची में शामिल

TRAI ने जारी की एसएमएस रेगुलेशन के डिफॉलटर्स की लिस्ट, HDFC, PNB और SBI समेत 40 बड़े संस्थान सूची में शामिल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d