BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रेल प्रबंधक ने वाणिज्य विभाग के कर्मियों को किया पुरस्कृत

by bnnbharat.com
July 10, 2020
in समाचार
रेल प्रबंधक ने वाणिज्य विभाग के कर्मियों को किया पुरस्कृत
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: रेल मंडल प्रबंधक नीरज अम्बष्ठ ने अपने सभाकक्ष में लॉकडाउन अवधि में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए वाणिज्य विभाग के 12 रेल कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि देकर पुरस्कृत किया.

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन किया गया था. यात्री रेल सेवा पूर्णता बंद थी. रांची रेल मंडल में दिनांक 01 मई से श्रमिक ट्रेनें तथा दिनांक 14 मई से स्पेशल ट्रेनों का परिचालन प्रारम्भ हो गया था.

प्रतिदिन हजारों यात्री इन श्रमिक ट्रेनों के माध्यम से हटिया तथा रांची स्टेशन पहुंच रहे थे, इस संक्रमण की स्थिति में यात्रियों के लिए समुचित व्यवस्था करना बहुत बड़ी चुनौती थी तथा वाणिज्य विभाग की भूमिका अहम थी.

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवनीश के मार्गदर्शन में वाणिज्य विभाग ने इन चुनौतियों का  बड़े अच्छे ढ़ंग से सामना किया तथा सभी कार्य सुचारु रूप से किया.

प्रतिदिन आने वाले यात्रियों को नियत समय में ट्रेनों से सुरक्षित उतरवाना, सामाजिक दूरी तथा कोरोना वायरस के प्रोटोकॉल को पालन करना रेल सुरक्षा बल तथा राज्य पुलिस से समन्वय करके कार्य करना.

साथ ही श्रमिक स्पेशल ट्रेनें जो रांची रेल मंडल से होकर जा रहीं थी, उन ट्रेनों में बहुत ही कम समय मे सभी यात्रियों को भोजन तथा पानी उपलब्ध कराना तथा बच्चों के लिए दूध उपलब्ध कराना जैसे  महत्वपूर्ण कार्य किए गए. इन रेल कर्मचारियों ने पूर्ण निष्ठा के साथ अपने अपने कार्य क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया.

इस उत्कृष्ट कार्य के लिए मंडल रेल प्रबंधक नीरज अम्बष्ठ ने वाणिज्य विभाग के हटिया स्टेशन पर कार्यरत 6 कर्मचारी तथा रांची स्टेशन पर कार्यरत 6 कर्मचारियों को नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया, बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कमाना की.

हटिया स्टेशन से अनुराग कुमार, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, सचिन कुमार, मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक, योगेश मान, खानपान निरीक्षक, टी बेसन, मुख्य टिकट निरीक्षक, डी पांडे, उप मुख्य टिकट निरीक्षक एवं संजय पाठक, टिकट परीक्षक को नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया.

रांची स्टेशन से दिनेश कुमार, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, बुधन लकड़ी, चीफ पार्सल सुपरवाइजर, रिंटू आइच, उप मुख्य टिकट निरीक्षक, सुशील कुमार चौबे, टिकट परीक्षक, बी उमाशंकर, टिकट परीक्षक एवं पार्थ सारथी शर्मा, सामान्य सहायक को नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया.

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवनीश, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी मानिक शंकर, मंडल वाणिज्य प्रबंधक देवराज बनर्जी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रतिबंधित मांस के साथ युवक गिरफ्तार

Next Post

लखीसराय में मिले 9 कोरोना मरीज, डीएम आवास का एक गार्ड भी संक्रमित

Next Post
लखीसराय में मिले 9 कोरोना मरीज, डीएम आवास का एक गार्ड भी संक्रमित

लखीसराय में मिले 9 कोरोना मरीज, डीएम आवास का एक गार्ड भी संक्रमित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d