रांचीः रेल मंत्रालय ने झारखंज को तोहफा दिया है. अब देवघर से गोवा के लिए ट्रेन चलेगी. गोड्डा के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने हाल ही में केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात की. उन्होंशने पीयूष गोयल को गोवा से देवघर तक सीधी रेल सेवा चालू करने का प्रस्ताव दिया था. रेल मंत्री ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. मंत्रालय से बसंत पंचमी से पहले यानी 15 फरवरी तक देवघर से गोवा ट्रेन की अधिसूचना जारी हो जायेगी. मार्च से देवघर से गोवा ट्रेन सेवा चालू कर दी जायेगी. गोवा जाने के लिए झारखंड से पहली ट्रेन होगी. यह ट्रेन महाराष्ट्र के विभिन्न जिले से होते हुए गोवा के बास्कोडिगामा तक जायेगी.

