नई दिल्ली: दिल्ली में लॉकडाउन और मुंबई में प्रतिबंधों के लागू होने के बाद बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर अपने गृह राज्य बिहार की तरफ रुख करने लगे हैं. प्रवासियों के अपने गृह राज्य की तरफ पलायन करता देख रेलवे ने बिहार के लिए विशेष ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है.
उत्तर रेलवे अगले तीन दिनों के लिए पांच और स्पेशल ट्रेनें चलाएगा. रेलवे ने मंगलवार को अपने एक बयान में कहा कि ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं.
यात्री टिकट बुक करने के बाद पहले की तरह सामान्य तरीके से यात्रा कर सकते हैं. रेलवे ने कहा है कि वह स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ी तो वह और ट्रेनें चलाएगा.

