BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना विस्फोट को न्योता दे रहा रेलवे स्टेशन, नहीं हो रही यात्रियों की जांच…

by bnnbharat.com
April 21, 2021
in समाचार
प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला तेज, ट्रेनों में मिल रहे सबसे अधिक संक्रमित
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: रांची रेलवे स्टेशन से रोज लगभग 12 हजार 350 यात्री बिना कोरोना जांच कराए ही आवागमन कर रहे हैं. रेलवे स्टेशन पर रोज लगभग 12 हजार 600 यात्रियों का आवागमन होता है. जिला प्रशासन सभी यात्रियों की जांच नहीं करा पा रहा है.

यही नहीं, कुछ दिन पहले जिला प्रशासन ने एक स्टेशन पर जांच कर रही एक टीम को ही हटा दिया है. अब एक ही टीम स्टेशन पर कोरोना जांच कर रही है. प्रतिदिन इन दिनों अधिकतम 250 यात्रियों की ही जांच हो रही है.

रांची रेलवे स्टेशन पर 150 से लेकर 250 तक यात्रियों की ही जांच हो पा रही है. बाकी यात्री बिना जांच के ही आवागमन कर रहे हैं. ये लोग जहां भी जा रहे हैं वहां काेरोना फैला रहे हैं.

रांची रेलवे स्टेशन पर 42 जोड़ी ट्रेनों का आवागमन है. रेलवे स्टेशन के अधिकारियों का कहना है कि उनके पास अभी ये आंकड़ा उपलब्ध नहीं है कि किस दिन कितने लोगों ने रांची रेलवे स्टेशन से आवागमन किया.

मगर, अधिकारियों ने बताया कि रांची रेलवे स्टेशन से रोज 24 जोड़ी ट्रेनें चल रही हैं. एक ट्रेन में कम से कम 300 यात्री अभी आवागमन कर रहे हैं. इसके अलावा, स्पेशल ट्रेन से आए यात्री भी शामिल हैं.

जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन पर उन्हीं यात्रियों की जांच की जाती है जो खुद से अपनी जांच कराना चाहते हैं. जांच टीम का काउंटर वहां लगा है जहां से यात्री रेलवे स्टेशन पर प्रवेश करते हैं. जिस गेट से यात्री बाहर निकलते हैं, उधर काउंटर नहीं लगा है. इस वजह से अधिकतर बाहर निकलने वाले लोगों की जांच नहीं हो पाती है.

कितने मिले मामले-

20 अप्रैल को 250 लोगों की हुई जांच, 12 मिले पॉजिटिव

19 अप्रैल को 245 लोगों की हुई जांच, 11 मिले पॉजिटिव

18 अप्रैल को 198 लोगों की हुई जांच, 13 मिले पॉजिटिव

17 अप्रैल को 168 लोगों की हुई जांच, 12 मिले पॉजिटिव

16 अप्रैल को 210 लोगों की हुई जांच, आठ मिले पॉजिटिव

स्पेशल ट्रेन से आए यात्री

11 अप्रैल को रांची स्टेशन आए 32 यात्री, सबकी हुई जांच, सब मिले निगेटिव

15 अप्रैल को हटिया स्टेशन आए 1375 यात्री, 250 की जांच में 41 मिले पॉजिटिव

16 अप्रैल को हटिया स्टेशन पर आए 3400 यात्री, 25 की हुई जांच में नौ मिले पॉजिटिव

17 अप्रैल को हटिया स्टेशन आए 151 यात्री, किसी की नहीं हुई जांच

19 अप्रैल को हटिया स्टेशन पर आए 1650 यात्री, 300 की जांच में 20 मिले पॉजिटिव

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

संबित पात्रा ने कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार पर साधा निशाना

Next Post

अज्ञात अपराधियों ने की कुदाल से काटकर दो साधुओं की हत्या

Next Post
दो युवकों की टांगी से काटकर हत्या

अज्ञात अपराधियों ने की कुदाल से काटकर दो साधुओं की हत्या

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d