BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रेलवे ने अगस्त तक बंद की IRCTC से टिकट बुकिंग, 3 मई के बाद भी नहीं चलेंगी ट्रेनें

by bnnbharat.com
April 28, 2020
in Uncategorized
रेलवे ने अगस्त तक बंद की IRCTC से टिकट बुकिंग, 3 मई के बाद भी नहीं चलेंगी ट्रेनें

रेलवे ने अगस्त तक बंद की IRCTC से टिकट बुकिंग, 3 मई के बाद भी नहीं चलेंगी ट्रेनें

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: लॉकडाउन के बाद से ट्रेनों के परिचालन शुरू होने का इंतजार कर रहे करोड़ों लोगों को झटका लग सकता है. ट्रेन सेवा शुरु होने का इंतजार कर रहे लोगों को निऱाशा हाथ लगी है. भारतीय रेलवे ने एक बड़ा फैसला लेते हुए टिकटों की बुकिंग को अगस्त तक के लिए रोकने का फैसला किया है.

दरअसल पहले लॉकडाउन के दौरान ट्रेन खुलने की आस में लाखों लोगों ने टिकट ऑनलाइन बुक करवा लिया. लोगों को लगा कि लॉकडाउन खत्म होते ही ट्रेनें चलने लगेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. लोगों को अपने टिकट कैंसिल करवाने पड़े. जिसके बाद लॉकडाउन 2 लगते ही रेल मंत्रालय ने आईआरसीटीसी पर टिकट बुकिंग को लेकर अगले आदेश तक रोक लगा दी. देश में लॉकडाउन लागू होने से भारतीय रेलवे को लाखों करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है. महज 30 अप्रैल तक ही 32 लाख लोगों ने टिकट बुक करवाये थे. जिसमें 14 अप्रैल से 30 अप्रैल तक ही 21.17 लाख यात्रियों ने अपनी टिकट बुक कराई थी. रेलवे ने अगस्त तक ट्रेन टिकटों की बुकिंग पर रोक लगा दी है.

लॉकडाउन की वजह से भारतीय रेलवे की सेवाएं बंद है, यात्री ट्रेनों की सर्विसेज पूरी तरह से ठप है. लॉकडाउन में यहां-वहां फंसे लोग ट्रेन खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लोगों को ट्रेनें खुलने का इंतजार है, लेकिन ये इंतजार अभी और लंबा हो सकता है. लॉकडाउन खत्म होने के बाद यानी 3 मई के बाद भी ट्रेनें नहीं चलाने का फैसला लिया जा सकता है. पोस्ट लॉकडाउन के बाद भी ट्रेन सर्विस शुरू होने के आसार नहीं दिख रहे हैं. ट्रेन सर्विस को शुरु करने से पहले रेलवे को Covid-19 के सेफ्टी प्रोटोकॉल को पूरा करवाना चुनौतीपूर्ण है.

रिपोर्ट के मुताबिक कोविड 19 के सेफ्टी प्रोटोकॉल को लेकर रेलवे तैयारी कर रहा है. सफर के दौरान और रेलवे स्टेशनों पर सोशल डिस्टेंसिंग को कैसे लागू किया जाए, संक्रमित व्यक्ति को सफर से कैसे रोका जाए. संक्रमण फैसले से कैसे रोका जाएगा, इन सबको लेकर रेलवे तैयारी कर रहा है, लेकिन लॉकडाउन के बाद ट्रेन सर्विस खुलेगी इसकी उम्मीद बेहद कम है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

देश की अर्थव्यवस्था को बचाने की है जरूरत, हमें तत्काल जरूरी कदम उठाने होंगे: JSW

Next Post

लॉकडाउन में पुस्तक वितरण और खरीद-बिक्री पर पूर्णत: प्रतिबंध

Next Post
लॉकडाउन में पुस्तक वितरण और खरीद-बिक्री पर पूर्णत: प्रतिबंध

लॉकडाउन में पुस्तक वितरण और खरीद-बिक्री पर पूर्णत: प्रतिबंध

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d