दिल्ली: देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों के संचालन पर लगी रोक को आगे बढ़ा दिया है. गुरुवार को बोर्ड ने कहा कि 12 अगस्त तक सभी मेल, एक्सप्रेस, पैसेंजर, लोकल और ईएमयू ट्रेनों का संचालन नहीं किया जाएगा. इसके साथ ही अगर 12 अगस्त तक किसी व्यक्ति का सामान्य ट्रेन में आरक्षण है को उसे टिकट की पूरी कीमत वापस की जाएगी.

