BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना को लेकर रेलवे ने जारी की नई गाइडलाइन…

by bnnbharat.com
April 14, 2021
in समाचार
रांची से नौ ट्रेनें चलाने की तैयारी
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम वीके साहू ने मंडल के सभी वरीय अधिकारियों के साथ कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण पर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा की. जिसके बाद डीआरएम कार्यालय की ओर से कोविड-19 में तैयारियों को लेकर नई गाइडलाइन जारी की गई है.

नए आदेश के तहत रेलवे के सभी क्वार्टर हैं जिन पर अवैध रूप से कब्जा है. उसे मुक्त कराया जाएगा ताकि आपात स्थिति में ऐसे क्वार्टरों को संक्रमित कर्मचारियों को रखने के काम में लाया जा सके.

ये हैं नए आदेश :-

-सभी कर्मचारियों को गंभीरता से कोविड 19 के लिए जारी गाइडलाइन का अनुपालन करना होगा.

-रेलवे के सभी अनाधिकृत रूप से कब्जा किए हुए क्वार्टर को अभियान चलाकर मुक्त कराया जाएगा.

-रेलवे अस्पताल में गैर रेल कर्मचारियों के इलाज पर रोक. रेलवे कर्मचारियों को इलाज में प्राथमिकता दी जाएगी.

-कोविड 19 से बचाव के लिए मंडल के सभी प्रमुख स्टेशन जैसे टाटा, चक्रधरपुर, राउरकेला, झारसुगुड़ा सहित अन्य स्टेशनों पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा.

-मंडल कल्चर एसोसिएशन कोविड जागरूकता के लिए लघु फिल्म बनाकर उसे यूट्यूब पर अपलोड करेंगे. साथ ही डिविजन के सभी कर्मचारियों को भेजेंगे.

-सभी कोच, लोको, स्टेशन व प्लेटफार्म पर सैनिटाइजेशन की व्यवस्था होगी.

-रेलवे कॉलोनी व सभी कार्यालयों की सफाई की जाए ताकि संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके.

-जो कर्मचारी बाहर काम कर रहे हैं ड्यूटी ज्वाइंन करने से पहले कोविड टेस्ट के लिए रेलवे अस्पताल में रिपोर्ट करेंगे.

-कोविड के कारण सभी सुझाव ऑनलाइन ही स्वीकृत किए जाएंगे.

-डीआरएम कार्यालय में दूसरे स्टेशनों के कर्मचारियों के प्रवेश पर रोक. सभी ई-ऑफिस, ई-डॉस, ई-मेल, एचआरएमएस व स्काईप द्वारा अधिकारियों से संपर्क करेंगे.

-जरूरतमंदों को बांटने के लिए मास्क व सेनिटाइजर का निर्माण शुरू कराया जाए.

-सुदूर क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों को उनके कार्यस्थल पर ही वैक्सीन देने की व्यवस्था की जाए.

-पर्सनल विभाग हेल्प डेस्क का निर्माण करें ताकि जरूरतमंद कर्मचारियों को मदद दी जा सके.

-50 प्रतिशत कर्मचारी 30 अप्रैल तक वर्क फ्रॉम के तहत काम करेंगे.

-ब्रांच ऑफिस अपने यहां कार्यरत कर्मचारियों का गूगल फार्म भराए ताकि कौन-कौन कर्मचारी कोविड पॉजिटिव हैं, उनकी मॉनिटरिंग की जा सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सड़क हादसा: ट्रक-कार में हुई भीषण टक्कर, 3 की मौत

Next Post

ब्राह्मणों के बाद मां गंगा का इरफान ने किया अपमान: धनबाद विधायक

Next Post
ब्राह्मणों के बाद मां गंगा का इरफान ने किया अपमान: धनबाद विधायक

ब्राह्मणों के बाद मां गंगा का इरफान ने किया अपमान: धनबाद विधायक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d