BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रेलवे की सभी डिब्बों में RFID टैग लगाने की योजना, ये होगा फायदा

by bnnbharat.com
July 25, 2020
in समाचार
रेलवे की सभी डिब्बों में RFID टैग लगाने की योजना, ये होगा फायदा
Share on FacebookShare on Twitter
  • अब तक 23000 रेल डिब्बों में आरएफआईडी टैग लगाए गए

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे दिसंबर 2022 तक सभी रेल डिब्बों में रेडियो-फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन टैग यानी कि आरएफआईडी लगाने की प्रक्रिया पूरी कर लेगी. इस टैग के जरिए रेल डिब्बे जहां कहीं भी हों, उनका पता लगाया जा सकता है.

अब तक 23000 रेल डिब्बों में आरएफआईडी टैग लगाए जा चुके हैं. यह काम अभी भी जारी है. हालांकि कोविड महामारी के कारण कुछ समय के लिए यह काम धीमा पड़ गया है. सरकार ने भारतीय रेलवे के सभी डिब्बों में आरएफआईडी टैग लगाने के लिए दिसंबर 2022 तक की समय सीमा तय की है.

वर्तमान में भारतीय रेलवे अपने सभी रेल डिब्बों की जानकारी लिखित रूप में रखती है, जिसमें त्रुटियों की काफी गुंजाइश बनी रहती है. ऐसे में रेलवे के लिए आरएफआईडी टैग से अपने सभी डिब्बों और इंजनों की सही स्थिति जानना आसान हो जाएगा.

आरएफआईडी टैग डिब्बे जहां बनकर तैयार होते हैं, वहीं उनपर लगा दिए जाएंगे. इन टैग को पढ़ने वाले उपकरण रेलवे स्टेशनों और रेल पटरियों के पास प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएंगे, जो डिब्बो पर लगे टैग को दो मीटर की दूरी से ही पढ़ लेंगे.

डिब्बे की पहचान कर उससे संबंधित आंकड़ों को केन्द्रीय कंप्यूटरीकृत प्रणाली तक पहुंचा देंगे. इससे प्रत्येक डिब्बे की पहचान की जा सकेगी और वह डिब्बा जहां कहीं भी होगा उसका पता लगाया जा सकेगा.

आरएफआईडी टैग प्रणाली शुरू हो जाने से माल डिब्बों, यात्री डिब्बों और इंजंनों की कमी की समस्या को तेजी के साथ अधिक पारदर्शी तरीके से सुलझाने में मदद मिल सकेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नाग पंचमी: शुभ मुहूर्त और पूजन कैसे करें! भूलकर भी ना करें कुछ कार्य

Next Post

आस्था और प्रेम का पर्व: हरियाली तीज

Next Post
आस्था और प्रेम का पर्व: हरियाली तीज

आस्था और प्रेम का पर्व: हरियाली तीज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d