नई दिल्ली: नए साल से ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को बड़े चेंज देखने को मिलेंगे. इंडियन रेलवे साइड लोअर बर्थ में बड़ा बदलाव करने जा रही है. बता दें 1 जनवरी 2021 से शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस की लोअर बर्थ में बड़ा बदलाव होने जा रहा है.
रेलवे की ओर से इस ट्रेन में नए LHB कोच लगा दिए जाएंगे. इन कोच के लगने के बाद यात्रियों के लिए सफर करना और भी आरामदायक हो जाएगा. कोच जर्मन कंपनी लिंक हॉफमैन बुश (एलएचबी) तकनीक के सहयोग से बनाए गए हैं.
आपको बता दें ये ट्रेन भोपाल के हबीबगंज स्टेशन से दिल्ली हजरत निजामुद्दीन के बीच में चलाई जाती है. इस एक्सप्रेस को 1 जनवरी से नए एलएचबी कोच के साथ चलाया जाएगा.
बता दें इस ट्रेन के लिए 45 कोच दिए गए हैं, जिसमें से हर रैक में 22 कोच लगाएं जाएंगे. ये कोच ज्यादा सुविधाजनक होंगे. इसके साथ ही इन कोच में बैठकर सफर करने का यात्रियों को नया अनुभव मिलेगा. अगर आप बैठकर सफर करना चाहते हैं तो गद्दीदार स्लाइडिंग बर्थ को हटा सकेंगे.

